A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :भैंस चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, बिक्री के ₹1.82 लाख बरामद

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा (हमीरपुर)। भैंस चोरी के मामले में मौदहा पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई भैंसों को बेचकर प्राप्त ₹1.82 लाख नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अभिषेक त्रिवेदी तथा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कपसा रोड स्थित सिजनौड़ा पुल के पास से अशोक पुत्र रणविजय निवासी गड़रिया पुरवा चकदहा, थाना मौदहा और आरिफ पुत्र मोनिस निवासी सादी मदनपुर, थाना चिल्ला (बांदा) को गिरफ्तार किया।

Related Articles

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी थाना मौदहा में दर्ज मुकदमा संख्या 246/2026 के तहत धारा 303(2)/351(2) बीएनएस में वांछित थे। पूछताछ के दौरान बरामद ₹1.82 लाख चोरी की गई भैंसों की बिक्री से प्राप्त होना बताया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया है।

Show More
Back to top button