मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आदिवासी बिंझवार समाज नवाखाई मिलान समारोहजौनपुर में वकील ने साथी संग मिलकर रची 41 लाख की लूट की साजिश, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा; 35 लाख बरामदलगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी मां वैष्णो धाम मैरिज होम और महाकाली गार्डन में हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा पुलिस के हाथ खाली पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्ट जनपद औरैया सेमिर्जापुर में ओझला पुल से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, धीरज मौर्य की तलाश जारीसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंत्री पहुंचे आवासीय विद्यालयसेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गयापूरे सम्मान और भक्ति पूर्ण माहौल में गणपति महाराज को दी गई भावभीनी विदाईहमीरपुर :डीएम के आदेश पर मौदहा में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, सड़क किनारे खड़े वाहनों का ई-चालान, फुटपाथ व दुकानों के बाहर से हटवाया अतिक्रमणबेला क्षेत्र के अंतर्गत दल पपुर में एक अज्ञात महिला का अज्ञात त्सव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल जनपद औरैया से जिला ब्यूरो चीफ पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्टहमीरपुर :नदी में नहाते समय महिला समेत पांच लोग डूबे, दो बच्चे लापता, तीन बच्चों और महिला को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला, अंधेरा होने पर रोका गया रेस्क्यू ऑपरेशनआदिवासी बिंझवार समाज नवाखाई मिलान समारोहजौनपुर में वकील ने साथी संग मिलकर रची 41 लाख की लूट की साजिश, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा; 35 लाख बरामदलगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी मां वैष्णो धाम मैरिज होम और महाकाली गार्डन में हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा पुलिस के हाथ खाली पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्ट जनपद औरैया सेमिर्जापुर में ओझला पुल से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, धीरज मौर्य की तलाश जारीसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंत्री पहुंचे आवासीय विद्यालयसेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गयापूरे सम्मान और भक्ति पूर्ण माहौल में गणपति महाराज को दी गई भावभीनी विदाईहमीरपुर :डीएम के आदेश पर मौदहा में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, सड़क किनारे खड़े वाहनों का ई-चालान, फुटपाथ व दुकानों के बाहर से हटवाया अतिक्रमणबेला क्षेत्र के अंतर्गत दल पपुर में एक अज्ञात महिला का अज्ञात त्सव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल जनपद औरैया से जिला ब्यूरो चीफ पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्टहमीरपुर :नदी में नहाते समय महिला समेत पांच लोग डूबे, दो बच्चे लापता, तीन बच्चों और महिला को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला, अंधेरा होने पर रोका गया रेस्क्यू ऑपरेशन
A2Z सभी खबर सभी जिले की

विद्यालय में शिक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश

WhatsApp Facebook

जहानाबाद। जिले के अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा ने मंगलवार को सुहाव विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर मध्याह्न भोजन किया और उनसे पढ़ाई, विद्यालय की व्यवस्था तथा भोजन की गुणवत्ता को लेकर बातचीत की। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने देखा कि मध्याह्न भोजन योजना के तहत बच्चे जमीन पर पंगत में बैठकर भोजन कर रहे हैं। बच्चों को सादगी और उत्साह के साथ भोजन करते देख उन्होंने बिना किसी औपचारिकता के उनके बीच बैठकर भोजन किया। एसडीएम को अपने बीच पाकर बच्चे भी काफी उत्साहित नजर आए और उनसे खुलकर बातचीत करने लगे।

भोजन के दौरान एसडीएम ने बच्चों से उनकी पढ़ाई-लिखाई, विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं और मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन का पालन करने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों से भी बातचीत की तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही विद्यालय में शिक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

एसडीएम के इस सहज और मानवीय व्यवहार की विद्यालय परिवार, अभिभावकों और ग्रामीणों ने सराहना की। लोगों का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी का बच्चों के बीच बैठकर भोजन करना उनकी सादगी, संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास भी मजबूत करते हैं।