मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
इंदिरा एकादशी पर अंजड़ के श्री खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।बड़वानी नर्मदा नदी से, युवक का ऐश डीआर,एफ,टीम ने शव, किया बरामद‌।हर नागरिक को बुनियादी आजीविका और सम्मान जनक जीवन देना शासन का दायित्व संसाधनों की पूर्ति और रोजगार के अवसर बढाए जाएं :एस.आर.शेंडेडबल इंजन सरकार की उड़ाई गई धजिया स्वास्थ्य मंत्री अधिकारी प्रशासन का ध्यान कहां रालमो नेता अनिस कुमार ओझा*आपने परिजनों के पगड़ी रस्म पर अलग अलग क्षेत्रों में, परिवारजन कर रहे दान और सहयोग।पुंछ में SRO-43 मामलों की जिला स्तरीय समिति ने की समीक्षा उग्रवाद संबंधी घटनाओं में मारे गए नागरिकों एवं सुरक्षा बलों के परिजनों से जुड़े मामलों के निपटारे पर जोर पुंछ,हमीरपुर :महात्मा टिकैत की जयंती पर किसान हितों पर हुई चर्चा, सफाई कर्मी का किया सम्मानतीसरी बार सोहनलाल श्रीमाली जी को पिछड़ा वर्ग आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गयाहमीरपुर :डीएम ने खाद वितरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी समस्याएंसेंधवा पुलिस का बड़ा धमाका एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतर राज्य जीरो के 03आरोपी गिरफ्तार , ब्रेजा कार वह 17000 नगद बरामद।इंदिरा एकादशी पर अंजड़ के श्री खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।बड़वानी नर्मदा नदी से, युवक का ऐश डीआर,एफ,टीम ने शव, किया बरामद‌।हर नागरिक को बुनियादी आजीविका और सम्मान जनक जीवन देना शासन का दायित्व संसाधनों की पूर्ति और रोजगार के अवसर बढाए जाएं :एस.आर.शेंडेडबल इंजन सरकार की उड़ाई गई धजिया स्वास्थ्य मंत्री अधिकारी प्रशासन का ध्यान कहां रालमो नेता अनिस कुमार ओझा*आपने परिजनों के पगड़ी रस्म पर अलग अलग क्षेत्रों में, परिवारजन कर रहे दान और सहयोग।पुंछ में SRO-43 मामलों की जिला स्तरीय समिति ने की समीक्षा उग्रवाद संबंधी घटनाओं में मारे गए नागरिकों एवं सुरक्षा बलों के परिजनों से जुड़े मामलों के निपटारे पर जोर पुंछ,हमीरपुर :महात्मा टिकैत की जयंती पर किसान हितों पर हुई चर्चा, सफाई कर्मी का किया सम्मानतीसरी बार सोहनलाल श्रीमाली जी को पिछड़ा वर्ग आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गयाहमीरपुर :डीएम ने खाद वितरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी समस्याएंसेंधवा पुलिस का बड़ा धमाका एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतर राज्य जीरो के 03आरोपी गिरफ्तार , ब्रेजा कार वह 17000 नगद बरामद।
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण में पारदर्शी व दक्ष कार्यशैली पर जोर

हमीरपुर :क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण में पारदर्शी व दक्ष कार्यशैली पर जोर
WhatsApp Facebook

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में मंगलवार को डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ कोषाधिकारी अंकिता सिंह की अध्यक्षता में हुए प्रशिक्षण में शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही, दक्षता एवं समयबद्ध सेवा सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

वरिष्ठ कोषाधिकारी अंकिता सिंह ने कहा कि बदलती प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप अधिकारियों एवं कर्मचारियों का नियमित प्रशिक्षण आवश्यक है। उन्होंने प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को व्यवहारिक कार्यों में लागू करने का आह्वान करते हुए कहा कि दक्ष कर्मचारी ही शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर सकते हैं।

प्रथम सत्र में प्रशिक्षक मोहन कुमार श्रीवास्तव ने वित्तीय नियमों, शासकीय लेखा प्रणाली, लेखा संधारण एवं वित्तीय अनुशासन की जानकारी दी। वहीं द्वितीय सत्र में वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा) कौशल किशोर प्रजापति ने नोटिंग-ड्राफ्टिंग, शासकीय पत्राचार, कार्यालयीन प्रक्रियाओं, बजट प्रबंधन एवं अभिलेख संधारण के व्यावहारिक पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया तथा उन्हें शासन के नवीनतम नियमों एवं प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया। इस अवसर पर सहायक कोषाधिकारी कौशल किशोर मिश्रा, लेखाकार प्रेमी प्रजापति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।