मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली: खाद की उपलब्धता, फ्लाईऐश परिवहन और अवैध खनन पर रखें कड़ी निगरानी —सिंगरौली कलेक्टर

पत्रकार अमरेन्द्र शुक्ला सिंगरौली अखंड भारत न्यूज 

 

 

सिंगरौली: खाद की उपलब्धता, फ्लाईऐश परिवहन और अवैध खनन पर रखें कड़ी निगरानी —सिंगरौली कलेक्टर

 

Related Articles

समय-सीमा बैठक में विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

 

सिंगरौली: कलेक्टर श्री गौरव बैनल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं प्राथमिकता वाले कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के डबल लॉक उर्वरक गोदामों का नियमित एवं औचक निरीक्षण कर खाद की उपलब्धता पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद एवं बीज के नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने उप संचालक खनिज, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा जिला परिवहन अधिकारी को संयुक्त रूप से फ्लाईऐश परिवहन करने वाले वाहनों की औचक जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिवहन के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहनों को जब्त कर नियमानुसार जुर्माना लगाया जाए। साथ ही खदानों का निरीक्षण कर व्हील वॉशिंग सेंटर की व्यवस्था का परीक्षण करने तथा फ्लाईऐश डंप साइटों के प्रबंधन का भी नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध रेत खनन एवं भंडारण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं नगर निगम आयुक्त को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सप्ताह में दो दिवस वृक्षारोपण के लिए निर्धारित करने तथा रोपे गए पौधों की सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने नामांतरण, सीमांकन एवं बंटवारे के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने तथा विशेष अभियान चलाकर नक्शा सुधार की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने वनाधिकार के निरस्त दावों का पुनः परीक्षण कर प्राप्त दावा-आपत्तियों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने तथा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने श्रम निरीक्षक को एमएसएमई इकाइयों एवं विभिन्न कंपनियों में कार्यरत श्रमिकों के साथ-साथ श्रम चौकों पर कार्य की तलाश में आने वाले श्रमिकों का अधिकाधिक पंजीयन कर योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को भी योजना से जोड़ने के लिए अभियान चलाने को कहा, ताकि उन्हें वृद्धावस्था में सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन का लाभ मिल सके।

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने 50 दिवस तथा 100 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत करने के निर्देश दिए। साथ ही जनसुनवाई एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का एक सप्ताह के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में अपर कलेक्टर पी.एस. त्रिपाठी, संयुक्त कलेक्टर प्रशांत त्रिपाठी, एसडीएम सिंगरौली सुरेश जाधव, एसडीएम देवसर सौरभ मिश्रा, एसडीएम माड़ा नंदन तिवारी, एसडीएम चितरंगी देवेंद्र द्विवेदी, नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान, उप संचालक खनिज आकांक्षा पटेल, जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर, जिला शिक्षा अधिकारी कविता त्रिपाठी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी जितेंद्र गुप्ता, अधीक्षण अभियंता विद्युत अजीत सिंह बघेल, उप संचालक कृषि मनोज सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button