मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने हेतु तहसील हमीरपुर में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित, दो पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित

हमीरपुर :बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने हेतु तहसील हमीरपुर में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित, दो पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित
WhatsApp Facebook

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

हमीरपुर। यमुना एवं बेतवा नदियों में संभावित बाढ़ की स्थिति के दृष्टिगत तथा बाढ़ के दौरान प्राप्त होने वाली जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से तहसील हमीरपुर में प्रशासनिक कक्ष संख्या-8 से 24×7 बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का लैंडलाइन नंबर 05282-221081 है, जिस पर आमजन बाढ़ संबंधी सूचना एवं सहायता के लिए संपर्क कर सकते हैं।

 

तहसीलदार हमीरपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की ड्यूटी दो पालियों में अग्रिम आदेशों तक लगाई गई है। प्रथम पाली (प्रातः 7:00 बजे से रात्रि 7:00 बजे तक) में श्री राजेश मिश्रा (संग्रह अमीन, मो. 8115066927) एवं श्री अजय कुमार (संग्रह अमीन, मो. 9838901924) तैनात रहेंगे। द्वितीय पाली (रात्रि 7:00 बजे से प्रातः 7:00 बजे तक) में श्री केशव नारायण (संग्रह अमीन, मो. 9452771070) तथा श्री जगमोहन (संग्रह अमीन, मो. 9450997756) अपनी सेवाएं देंगे।

 

तैनात कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रतिघंटा नदी के जलस्तर का रजिस्टर में अंकन करें तथा प्राप्त होने वाली प्रत्येक सूचना एवं समस्या से तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में आमजन को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

 

जनपदवासियों से अपील की गई है कि बाढ़ संबंधी किसी भी आपात स्थिति अथवा सूचना के लिए कंट्रोल रूम के लैंडलाइन नंबर 05282-221081 पर संपर्क करें।