A2Z सभी खबर सभी जिले की

स्वार की जनसमस्याओं पर नवागत एसडीएम से मिले नगर मंडल अध्यक्ष”

देखिए रामपुर से जिला संवाददाता मनदीप कम्बोज की विशेष रिपोर्ट

रामपुर। स्वार नगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दिवाकर ने सोमवार को नवागत उप जिलाधिकारी (एसडीएम) राजकुमार भास्कर से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने तहसील स्वार क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनका ध्यान क्षेत्र की समस्याओं की ओर आकर्षित कराया। साथ ही जनहित से जुड़े मामलों के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान का आग्रह किया। नवागत एसडीएम से हुई इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास और आमजन की सुविधाओं को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

Show More
Back to top button