मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :राठ में पारिवारिक विवाद में वृद्ध महिला की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी नाती हिरासत में

हमीरपुर :राठ में पारिवारिक विवाद में वृद्ध महिला की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी नाती हिरासत में
WhatsApp Facebook

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

हमीरपुर। राठ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मवई में रविवार दोपहर पारिवारिक विवाद के दौरान एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला की कुल्हाड़ी से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लग गई।

पुलिस के अनुसार, ग्राम मवई निवासी शोभारानी पत्नी स्व. रामदीन राजपूत (80) पर उनके पारिवारिक नाती गजेन्द्र राजपूत ने आपसी विवाद के दौरान कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से शोभारानी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना रविवार करीब दोपहर 2 बजे राठ कोतवाली पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया, आवश्यक साक्ष्य संकलित किए और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने आरोपी गजेन्द्र राजपूत को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।