मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालयों का किया निरीक्षण, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के दिए सख्त निर्देशशिव पंथी,सत्संग कार्यक्रम ग्राम आज गरिया में,DiG, कलेक्टर एवं एसपी ने किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण। कल होने वाले विशाल एक दिवसीय महाकुंभ की तैयारी।Yyअभा कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं मप्र प्रभारी ऊषा नायडू ने बीजेपी की तुलना अंग्रेजों से की*विश्वनाथगंज की पुकार—इस बार युवा नेतृत्व की सरकारसड़क सुरक्षा: डीटीआई अहमद दीन ने स्कूली छात्रों को किया जागरूक, माता-पिता से हेलमेट और लाइसेंस सुनिश्चित करने की अपील पूंछ में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाहमीरपुर :मौदहा मंडी में ट्रक से 520 बोरी खेसारी दाल बरामद, सचल दल ने की जब्तीहमीरपुर :सीएचसी के पास पेड़ से टकराकर पलटी मुर्गों से भरी पिकअप, लाखों का नुकसानकनहरा ग्राम पंचायत में बिजली विभाग का चला डंडाहमीरपुर :वायरल ऑडियो मामले में सपा नेता फरीद बबलू समेत दो गिरफ्तारहमीरपुर :जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालयों का किया निरीक्षण, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के दिए सख्त निर्देशशिव पंथी,सत्संग कार्यक्रम ग्राम आज गरिया में,DiG, कलेक्टर एवं एसपी ने किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण। कल होने वाले विशाल एक दिवसीय महाकुंभ की तैयारी।Yyअभा कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं मप्र प्रभारी ऊषा नायडू ने बीजेपी की तुलना अंग्रेजों से की*विश्वनाथगंज की पुकार—इस बार युवा नेतृत्व की सरकारसड़क सुरक्षा: डीटीआई अहमद दीन ने स्कूली छात्रों को किया जागरूक, माता-पिता से हेलमेट और लाइसेंस सुनिश्चित करने की अपील पूंछ में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाहमीरपुर :मौदहा मंडी में ट्रक से 520 बोरी खेसारी दाल बरामद, सचल दल ने की जब्तीहमीरपुर :सीएचसी के पास पेड़ से टकराकर पलटी मुर्गों से भरी पिकअप, लाखों का नुकसानकनहरा ग्राम पंचायत में बिजली विभाग का चला डंडाहमीरपुर :वायरल ऑडियो मामले में सपा नेता फरीद बबलू समेत दो गिरफ्तार
A2Z सभी खबर सभी जिले की

*नर्मदापुरम जिले की पहली ग्राम पंचायत सोना साबरी में शासकीय स्कूल में बना मिनी पार्क*

*नर्मदापुरम जिले की पहली ग्राम पंचायत सोना साबरी में शासकीय स्कूल में बना मिनी पार्क*
WhatsApp Facebook

*बच्चों को मिली प्राइवेट स्कूल जैसी सुविधा, पढ़ाई के साथ खेल-कूद पर भी फोकस*

*नर्मदापुरम।* जिले में शिक्षा और बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक अनूठी पहल हुई है। *ग्राम पंचायत सोना साबरी* जिले की पहली ऐसी पंचायत बन गई है जहां शासकीय स्कूल में बच्चों के लिए *मिनी पार्क* बनाया गया है। पंचायत द्वारा शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य बच्चों को प्राइवेट स्कूलों जैसी सुविधाएं देकर उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेल और मनोरंजन का माहौल देना है। पार्क बनने से अब बच्चे उत्साह के साथ स्कूल आ रहे हैं और पढ़ाई में भी उनकी रुचि बढ़ी है।

*पंचायत टीम की सक्रियता से हुआ संभव*इस नवाचार के पीछे पंचायत की पूरी टीम की मेहनत है। *सरपंच श्रीमती सुषमा मलैया, पंचायत सचिव संतोष जिंझोरे, सरपंच प्रतिनिधि मनीष मलैया, कंप्यूटर ऑपरेटर हर्ष केवट और पंप ऑपरेटर चंद्रकांत मेहरा* की सक्रिय सोच और प्रयासों से पंचायत में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।

*गर्मियों में चली निशुल्क इंग्लिश कोचिंग*शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पंचायत ने ग्रीष्मकालीन सत्र में बच्चों के लिए *निशुल्क इंग्लिश स्पोकन क्लासेस* भी चलाईं। इस दौरान बच्चों को निशुल्क *कॉपी और पेन* भी वितरित किए गए। इसका उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को अंग्रेजी बोलने में आत्मविश्वास देना और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना था।*सरपंच श्रीमती सुषमा मलैया* ने कहा कि हमारा प्रयास है कि सरकारी स्कूल के बच्चों को भी हर वह सुविधा मिले जो उन्हें आगे बढ़ने में मदद करे। खेल, शिक्षा और संस्कार तीनों पर ध्यान देकर ही एक बेहतर समाज बनाया जा सकता है। पंचायत के इस कदम की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है और इसे अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी प्रेरणा माना जा रहा है।

AKHAND BHARAT NEWS REPORTER

जिला संवाददाता नर्मदापुरम नरेन्द्र बाल्मीक

Akhand Bharat News के अधिकृत संवाददाता।

सत्यापन करें →