A2Z सभी खबर सभी जिले की

चंद्रशेखर आजाद नगर अनुविभागीय अधिकारी ने कियोस्क संचालकों की बैठक ली

जिला पत्रकार दीपक शर्मा

चंद्रशेखर आजाद नगर:- अनुविभागीय अधिकारियों (एसडीएम) द्वारा अपने-अपने कार्यक्षेत्र में संचालित कियोस्क सेंटर संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों को उर्वरक वितरण की प्रक्रिया को नियमानुसार संचालित करने को कहा नियमों की अनदेखी करने वाले पर कानूनी कार्यवाही करने की बात कही। उन्होंने किसानों के लिए ई-टोकन निर्धारित नियमों के अनुरूप ही जनरेट करने की बात कही। ई-टोकन बनाते समय किसान से उसकी वास्तविक फसल की जानकारी प्राप्त कर उसी के अनुरूप खाद की मांग दर्ज की जाए। किसानों की वास्तविक आवश्यकता के अनुसार ही खाद की मात्रा दर्ज की जाए। साथ ही निर्देश दिए गए कि यथासंभव किसान को आवश्यक सभी प्रकार के उर्वरक एक ही केंद्र से उपलब्ध कराने हेतु उपयुक्त केंद्र का चयन किया जाए। साथ ही ई-टोकन जारी करते समय किसान को देय राशि की जानकारी तत्काल अवगत कराई जाए। उर्वरक वितरण में शासकीय एवं सहकारी केंद्रों को प्राथमिकता देने के भी निर्देश दिए गए।

Related Articles
Show More
Back to top button