A2Z सभी खबर सभी जिले की

स्कूल बसों का अलीराजपुर SP के आदेश सघन जांच अभियान चलाया गया

अलीराजपुर SP के निर्देश पर निजी स्कूल बसों का संघन जांच अभियान चलाया
जिला रिपोर्टर दीपक शर्मा

यातायात पुलिस अलीराजपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक रघुवंशसिह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति उमठ के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस आलीराजपुर द्वारा जिला मुख्यालय के विभिन्न स्कूलों पर संचालित स्कूली बसों की सघन चैकिंग की गई जिसमे स्कूली वाहनों बिमा, रजिस्ट्रेशन, फिटनेस, परमिट, पीयुसी, अग्नि शमन यंत्र , फस्र्ट एड बाक्स व चालक / परिचालक के लायसेंस, सीसीटीवी कैमरा आदि दस्तावेज चैक किये गये । साथ ही अग्नि शमन यंत्र न होने के 02 चालान व समन शुल्क 1000, बिना फस्र्ट एण्ड बाक्स के 03 चालान व समन शुल्क 1500, बिना फिटनेस के 01 चालान समन शुल्क राशि 2000 व एचएसआरपी के 02 चालान समन शुल्क 1000 रुपये के बनाये गये । कुल 08 चालान बनाये जाकर 5500 रुपये समन शुल्क वसुल किया गया है । साथ ही सभी वाहन चालको एवं स्कूल बस चालकों को समझाईश दी गई कि छात्र /छात्राओं को बस में चढ़ाने एवं उतारते समय सावधानी बरते व क्षमता से अधिक बच्चों का परिवहन ना करे एवं यातायात नियमों का पालन करे ।
यातायात थाना प्रभारी सूबेदार अर्जुन वास्केल द्वारा बताया गया कि स्कूली छात्रों की सुरक्षा के लिये इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।

Related Articles
Show More
Back to top button