मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
जिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाघर में खेल रहा था 5 वर्षीय मासूम सांप के काटने से दर्दनाक मौत।हमीरपुर :डीएम ने खाद वितरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी समस्याएंहमीरपुर :पेयजल समस्याओं के समाधान हेतु एडीएम (नमामि गंगे) ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण; दिए सख्त निर्देशबतौली महाविद्यालय में गांधी जयंती पर व्याख्यानमाला और स्वच्छता अभियान का आयोजन,,,आंवला में सपा की पीडीए बैठक: लोधी समाज के दम पर बनेगी सपा सरकार, भाजपा से ऊब चुकी जनता: पीयूष वर्माराजेश कुमार पूंछ सुरन नदी में अवैध खनन पर पुंछ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी जब्त बुफलियाज में नदी तल से अवैध खनन करते जेसीबी संचालक गिरफ्तार, सुरनकोट थाने में मामला दर्ज पुंछसुरनकोट पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और गांजा बरामद 8.52 ग्राम हेरोइन और 16 ग्राम गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुंछ, 6 अकजन कल्याण समिति द्वारा शिक्षा की नई पहलजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाघर में खेल रहा था 5 वर्षीय मासूम सांप के काटने से दर्दनाक मौत।हमीरपुर :डीएम ने खाद वितरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी समस्याएंहमीरपुर :पेयजल समस्याओं के समाधान हेतु एडीएम (नमामि गंगे) ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण; दिए सख्त निर्देशबतौली महाविद्यालय में गांधी जयंती पर व्याख्यानमाला और स्वच्छता अभियान का आयोजन,,,आंवला में सपा की पीडीए बैठक: लोधी समाज के दम पर बनेगी सपा सरकार, भाजपा से ऊब चुकी जनता: पीयूष वर्माराजेश कुमार पूंछ सुरन नदी में अवैध खनन पर पुंछ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी जब्त बुफलियाज में नदी तल से अवैध खनन करते जेसीबी संचालक गिरफ्तार, सुरनकोट थाने में मामला दर्ज पुंछसुरनकोट पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और गांजा बरामद 8.52 ग्राम हेरोइन और 16 ग्राम गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुंछ, 6 अकजन कल्याण समिति द्वारा शिक्षा की नई पहल
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का शुभारंभ, 73.21 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

हमीरपुर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का शुभारंभ, 73.21 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। वन महोत्सव सप्ताह (1 से 7 जुलाई 2026) के तहत जनपद में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का शुभारंभ कलेक्ट्रेट परिसर से किया गया। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने महोगनी का पौधा रोपित कर अभियान की शुरुआत की, जबकि प्रभागीय वनाधिकारी अरविन्द कुमार ने अशोक का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने कहा कि हमीरपुर में वर्तमान वनाच्छादन केवल 5.79 प्रतिशत है, जिसे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि इस मानसून में प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी नियमित देखभाल भी करे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सके।प्रभागीय वनाधिकारी अरविन्द कुमार ने बताया कि वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के तहत जनपद में इस वर्ष 73 लाख 21 हजार 300 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

अभियान में विभिन्न विभागों, ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, स्वयंसेवी संस्थाओं और आमजन की सहभागिता से व्यापक स्तर पर पौधरोपण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनका संरक्षण भी प्राथमिकता होगी।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राकेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रिजवाना शहीद, अतिरिक्त उप जिलाधिकारी पैगाम हैदर, अतिरिक्त उप जिलाधिकारी विकास यादव, जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार, क्षेत्रीय वनाधिकारी राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पौधरोपण किया।वहीं राठ स्थित गुलाब सिंह महाविद्यालय में आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मनीषा अनुरागी ने आम का पौधा लगाकर किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। समापन पर चंदन के पौधों के गमले वितरित किए गए तथा छात्र-छात्राओं को स्कूली बैग एवं प्रोत्साहन स्वरूप साड़ी और गमछे भेंट किए गए।वन महोत्सव सप्ताह के दौरान जनपद के विभिन्न विकास खंडों, नगर निकायों और शैक्षणिक संस्थानों में भी पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रशासन ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल कर हरित एवं स्वच्छ हमीरपुर के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की।