मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
जिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाघर में खेल रहा था 5 वर्षीय मासूम सांप के काटने से दर्दनाक मौत।हमीरपुर :डीएम ने खाद वितरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी समस्याएंहमीरपुर :पेयजल समस्याओं के समाधान हेतु एडीएम (नमामि गंगे) ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण; दिए सख्त निर्देशबतौली महाविद्यालय में गांधी जयंती पर व्याख्यानमाला और स्वच्छता अभियान का आयोजन,,,आंवला में सपा की पीडीए बैठक: लोधी समाज के दम पर बनेगी सपा सरकार, भाजपा से ऊब चुकी जनता: पीयूष वर्माराजेश कुमार पूंछ सुरन नदी में अवैध खनन पर पुंछ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी जब्त बुफलियाज में नदी तल से अवैध खनन करते जेसीबी संचालक गिरफ्तार, सुरनकोट थाने में मामला दर्ज पुंछसुरनकोट पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और गांजा बरामद 8.52 ग्राम हेरोइन और 16 ग्राम गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुंछ, 6 अकजन कल्याण समिति द्वारा शिक्षा की नई पहलजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाघर में खेल रहा था 5 वर्षीय मासूम सांप के काटने से दर्दनाक मौत।हमीरपुर :डीएम ने खाद वितरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी समस्याएंहमीरपुर :पेयजल समस्याओं के समाधान हेतु एडीएम (नमामि गंगे) ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण; दिए सख्त निर्देशबतौली महाविद्यालय में गांधी जयंती पर व्याख्यानमाला और स्वच्छता अभियान का आयोजन,,,आंवला में सपा की पीडीए बैठक: लोधी समाज के दम पर बनेगी सपा सरकार, भाजपा से ऊब चुकी जनता: पीयूष वर्माराजेश कुमार पूंछ सुरन नदी में अवैध खनन पर पुंछ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी जब्त बुफलियाज में नदी तल से अवैध खनन करते जेसीबी संचालक गिरफ्तार, सुरनकोट थाने में मामला दर्ज पुंछसुरनकोट पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और गांजा बरामद 8.52 ग्राम हेरोइन और 16 ग्राम गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुंछ, 6 अकजन कल्याण समिति द्वारा शिक्षा की नई पहल
A2Z सभी खबर सभी जिले की

दुल्हन की तरह सजी झिरनिया बावड़ी, गंगाआरती के साथ लिया पानी बचाने का संकल्प

दुल्हन की तरह सजी झिरनिया बावड़ी, गंगाआरती के साथ लिया पानी बचाने का संकल्प
WhatsApp Facebook

राहुल सेन मांडव
मो 9669141814

धार न्यूज/स्थानीय राजवाड़ा चौक सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी धार नगर के झिरनिया अखाड़ा स्थित प्राचीन बावड़ी पर बावड़ी उत्सव का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत आयोजन के संयोजक नवनीत जैन के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों ने झिरनिया बावड़ी को साफ सफाई कर रंगाई पुताई की गई ।साथ ही फूलों और गुलदस्तों के साथ विशेष विद्युत सज्जा कर बावड़ी को दुल्हन की तरह सजाया गया। आयोजन स्थल पर झिरनिया अखाड़ा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर एवं श्री राम मंदिर में महाआरती का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत नरसिंह दास जी महाराज द्वारा उपस्थित क्षेत्र वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे प्राचीन जल स्रोत हमारी सभ्यता का प्रमाण है और हम जल बचाने का संकल्प लेते हुए अपने प्राचीन जल स्रोतों की भी सुरक्षा करें आवश्यकता पड़ने पर समाज की मातृ शक्ति इसके लिए आगे आए। उपस्थित अतिथियों एवं जन सामान्य द्वारा गंगा आरती कर पानी बचाने का संकल्प लिया गया।आयोजन में विशेष अतिथि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री सौरभ शुक्ला हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष श्री बाबूलाल जी गहलोत, पूर्व सैनिक श्री मोतीलाल जी रत्नाकर । क्षेत्रीय पार्षद श्री चंदू वसुनिया एवं छगन परमार ने भी प्राचीन जल स्रोतों की सुरक्षा और उनके संरक्षण को लेकर अपने विचार व्यक्त करते हुए आयोजन की सराहना की। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद धार के जल गंगा संवर्धन अभियान के प्रथम चरण में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव द्वारा धार के देवी सागर तालाब में श्रमदान किया गया था और द्वितीय चरण के अंतर्गत जिले के सैकड़ो जल स्रोतों पर साफ सफाई एवं संगोष्ठी के आयोजन किए गए ।तीसरे चरण का समापन धार में बावड़ी उत्सव के रूप में किया गया।। कार्यक्रम के अंत में समस्त नागरिकों को प्रसादी के साथ निशुल्क तुलसी पौधों का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक मीना जी त्रिवेदी, सोनू गहलोत मंदिर के पुजारी श्री पंड्या जी। ललित अजमेरिया, शंकर प्रजापत विनोद नाभावंशी ,सुधांशु डोड ,भारत परमार , जयेश राठौर सचिन प्रजापत, देवश्री राठौर ,लोकेंद्र तोमर, लक्ष्मी रघुवंशी ,धर्मेंद्र शर्मा सहित सैकड़ो नागरिक एवं बड़ी संख्या में महिलाओ ने सम्मिलित होकर जल संरक्षण का संकल्प लिया, आभार विकासखंड समन्वयक मीना त्रिवेदी द्वारा व्यक्त किया गया यह जानकारी समिति के दीपक गहलोत द्वारा दी गई