मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
जिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाघर में खेल रहा था 5 वर्षीय मासूम सांप के काटने से दर्दनाक मौत।हमीरपुर :डीएम ने खाद वितरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी समस्याएंहमीरपुर :पेयजल समस्याओं के समाधान हेतु एडीएम (नमामि गंगे) ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण; दिए सख्त निर्देशबतौली महाविद्यालय में गांधी जयंती पर व्याख्यानमाला और स्वच्छता अभियान का आयोजन,,,आंवला में सपा की पीडीए बैठक: लोधी समाज के दम पर बनेगी सपा सरकार, भाजपा से ऊब चुकी जनता: पीयूष वर्माराजेश कुमार पूंछ सुरन नदी में अवैध खनन पर पुंछ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी जब्त बुफलियाज में नदी तल से अवैध खनन करते जेसीबी संचालक गिरफ्तार, सुरनकोट थाने में मामला दर्ज पुंछसुरनकोट पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और गांजा बरामद 8.52 ग्राम हेरोइन और 16 ग्राम गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुंछ, 6 अकजन कल्याण समिति द्वारा शिक्षा की नई पहलजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाघर में खेल रहा था 5 वर्षीय मासूम सांप के काटने से दर्दनाक मौत।हमीरपुर :डीएम ने खाद वितरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी समस्याएंहमीरपुर :पेयजल समस्याओं के समाधान हेतु एडीएम (नमामि गंगे) ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण; दिए सख्त निर्देशबतौली महाविद्यालय में गांधी जयंती पर व्याख्यानमाला और स्वच्छता अभियान का आयोजन,,,आंवला में सपा की पीडीए बैठक: लोधी समाज के दम पर बनेगी सपा सरकार, भाजपा से ऊब चुकी जनता: पीयूष वर्माराजेश कुमार पूंछ सुरन नदी में अवैध खनन पर पुंछ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी जब्त बुफलियाज में नदी तल से अवैध खनन करते जेसीबी संचालक गिरफ्तार, सुरनकोट थाने में मामला दर्ज पुंछसुरनकोट पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और गांजा बरामद 8.52 ग्राम हेरोइन और 16 ग्राम गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुंछ, 6 अकजन कल्याण समिति द्वारा शिक्षा की नई पहल
A2Z सभी खबर सभी जिले की

डॉक्टर समाज की अमूल्य धरोहर

डॉक्टर समाज की अमूल्य धरोहर
WhatsApp Facebook

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे)… समाज के जीवन रक्षकों का सम्मान

‘चिकित्सा सेवा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है’ – अरविंद पांडे

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) के अवसर पर मनावर में समाज के जीवनरक्षक चिकित्सकों का सम्मान कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद पांडे एवं उनकी टीम ने नगर के विभिन्न अस्पतालों में पहुंचकर डॉक्टरों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया तथा उनके समर्पण, सेवा और मानवता के प्रति किए जा रहे योगदान को नमन किया। इस अवसर पर अरविंद पांडे ने कहा कि डॉक्टर केवल मरीजों का उपचार ही नहीं करते, बल्कि उन्हें जीवन के प्रति नया विश्वास और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी देते हैं। चिकित्सा सेवा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर दिन-रात अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए समाज को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनका समर्पण, त्याग और सेवा भाव प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है।

हर वर्ष 1 जुलाई को भारत में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। यह दिवस देश के महान चिकित्सक, स्वतंत्रता सेनानी एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती और पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। डॉ. रॉय का जन्म 1 जुलाई 1882 को हुआ था तथा 1 जुलाई 1962 को उनका निधन हुआ। चिकित्सा एवं जनसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें वर्ष 1961 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था। यह दिवस समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने, डॉक्टर और मरीज के बीच विश्वास को मजबूत करने तथा चिकित्सा जगत के अमूल्य योगदान के प्रति सम्मान प्रकट करने का अवसर भी है।

डॉक्टर्स डे के अवसर पर अरविंद पांडे एवं उनकी टीम ने स्थानीय पार्वती हॉस्पिटल पहुंचकर नगर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. के.सी. राणे, डॉ. जितेंद्र राणे एवं डॉ. नेहा राणे का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया तथा उनके द्वारा वर्षों से दी जा रही उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की। इसके पश्चात टीम ने शासकीय सिविल अस्पताल पहुंचकर सीबीएमओ डॉ. चंपा बघेल, डॉ. संजय मुवेल, डॉ. सुनील देसाई, डॉ. मोनिका चौहान, डॉ. शीतल चौहान, डॉ. सुभाष बर्डे, डॉ. प्रवीण वास्केल, डॉ. सचिन पाटीदार, डॉ. मुकेश ठाकुर, डॉ. धर्मेंद्र बघेल एवं आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. जितेंद्र पाटीदार का भी सम्मान किया। सभी चिकित्सकों को शाल-श्रीफल भेंट कर उनके उत्कृष्ट कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद पांडे, अशोक शर्मा, मंगूसिंह ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र डालके, इकबाल मंसूरी, शैलेन्द्र चौहान, सैय्यद रिजवान अली एवं दिलीप कुमरावत सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने चिकित्सकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि डॉक्टर समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका समर्पण, संवेदनशीलता और सेवा भाव ही समाज को स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त बनाने का आधार है।