मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
क्षेत्रीय विद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन।बाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला, कोसली के चुनाव का संशोधित शेड्यूल जारी, 11 अक्टूबर को होगा मतदानपुंछ पुलिस ने लोरन में ग्रामीण युवा एकता शिविर आयोजित किया, बटालकोट जियारत में चलाया स्वच्छता अभियान सरदार वल्लभभाई पटेल के एकता और राष्ट्र निर्माण के संदेश से युवाओं को किया प्रेRCI के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर तक परचम, बानसूर का बढ़ाया मानपिकअप की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत, दो बच्चों के साथ पैदल जा रही थी महिलाबड़वानी, अत्यंत दुखद, घर में खेल रहा, था ५ वर्षीय मासूम साप के काटने से हुई दर्द नाक मूठ।।ऑपरेशन हवा लात के तहत लिस्टेड गुंडा गिरफ्तार 10 अपराधी मामले दर्ज भेजा गया जेल।आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में राजनीतिक पक्षपात के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांगहमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोपक्षेत्रीय विद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन।बाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला, कोसली के चुनाव का संशोधित शेड्यूल जारी, 11 अक्टूबर को होगा मतदानपुंछ पुलिस ने लोरन में ग्रामीण युवा एकता शिविर आयोजित किया, बटालकोट जियारत में चलाया स्वच्छता अभियान सरदार वल्लभभाई पटेल के एकता और राष्ट्र निर्माण के संदेश से युवाओं को किया प्रेRCI के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर तक परचम, बानसूर का बढ़ाया मानपिकअप की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत, दो बच्चों के साथ पैदल जा रही थी महिलाबड़वानी, अत्यंत दुखद, घर में खेल रहा, था ५ वर्षीय मासूम साप के काटने से हुई दर्द नाक मूठ।।ऑपरेशन हवा लात के तहत लिस्टेड गुंडा गिरफ्तार 10 अपराधी मामले दर्ज भेजा गया जेल।आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में राजनीतिक पक्षपात के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांगहमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप
A2Z सभी खबर सभी जिले की

निर्माण कार्य में सभी सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश

निर्माण कार्य में सभी सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश
WhatsApp Facebook

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कमेटी गठित

जहानाबाद। जिले के सदर अस्पताल में एक मजदूर की मौत के बाद जिला पदाधिकारी (डीएम) छीरीड़ वाई भूटिया ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कमेटी गठित की है। डीएम ने 3 जुलाई तक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। घटना सोमवार की शाम डीएम के सदर अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान सामने आई। निरीक्षण में निर्माणाधीन अस्पताल भवन में सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर कमी पाई गई। बताया गया कि बीती रात समस्तीपुर निवासी 27 वर्षीय मजदूर जगरनाथ कुमार ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे तत्काल सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉ. प्रमोद ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई। पिछले 15 दिनों में भी दो अन्य मजदूरों के गिरने की ऐसी ही घटना हुई थी, जिससे निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का संदेह गहरा गया है।

घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की आशंका है। उन्होंने पूरे मामले की जांच के लिए एक जांच कमेटी गठित करने का निर्देश दिया और समिति से 3 जुलाई तक विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है। डीएम ने स्पष्ट किया कि जांच में जिस भी स्तर पर लापरवाही या दोष सामने आएगा, उसके विरुद्ध कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, मृतक मजदूर के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू करने का भी निर्देश दिया गया है। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, डॉक्टरों एवं कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा निर्माण कार्य में सभी सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश भी दिए।