मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
क्षेत्रीय विद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन।बाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला, कोसली के चुनाव का संशोधित शेड्यूल जारी, 11 अक्टूबर को होगा मतदानपुंछ पुलिस ने लोरन में ग्रामीण युवा एकता शिविर आयोजित किया, बटालकोट जियारत में चलाया स्वच्छता अभियान सरदार वल्लभभाई पटेल के एकता और राष्ट्र निर्माण के संदेश से युवाओं को किया प्रेRCI के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर तक परचम, बानसूर का बढ़ाया मानपिकअप की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत, दो बच्चों के साथ पैदल जा रही थी महिलाबड़वानी, अत्यंत दुखद, घर में खेल रहा, था ५ वर्षीय मासूम साप के काटने से हुई दर्द नाक मूठ।।ऑपरेशन हवा लात के तहत लिस्टेड गुंडा गिरफ्तार 10 अपराधी मामले दर्ज भेजा गया जेल।आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में राजनीतिक पक्षपात के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांगहमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोपक्षेत्रीय विद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन।बाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला, कोसली के चुनाव का संशोधित शेड्यूल जारी, 11 अक्टूबर को होगा मतदानपुंछ पुलिस ने लोरन में ग्रामीण युवा एकता शिविर आयोजित किया, बटालकोट जियारत में चलाया स्वच्छता अभियान सरदार वल्लभभाई पटेल के एकता और राष्ट्र निर्माण के संदेश से युवाओं को किया प्रेRCI के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर तक परचम, बानसूर का बढ़ाया मानपिकअप की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत, दो बच्चों के साथ पैदल जा रही थी महिलाबड़वानी, अत्यंत दुखद, घर में खेल रहा, था ५ वर्षीय मासूम साप के काटने से हुई दर्द नाक मूठ।।ऑपरेशन हवा लात के तहत लिस्टेड गुंडा गिरफ्तार 10 अपराधी मामले दर्ज भेजा गया जेल।आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में राजनीतिक पक्षपात के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांगहमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप
A2Z सभी खबर सभी जिले की

खेतों से पानी की मोटर एवं केबल चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

खेतों से पानी की मोटर एवं केबल चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश
WhatsApp Facebook

पुलिस को बड़ी सफलता… 02 आरोपी गिरफ्तार.. चोरी का माल एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल जब्त.. 05 मोटर पंप.. 100 फीट कॉपर केबल.. करीब ₹90 हजार का मशरूका बरामद…..

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। थाना मनावर क्षेत्र के ग्राम बालीपुर एवं भादरपुरा में किसानों के खेतों से सिंचाई हेतु लगी पानी की मोटर पंप एवं कॉपर केबल चोरी होने की अलग-अलग घटनाएं सामने आई थीं। दिनांक 20 फरवरी, 28 मई एवं 12 जून की रात्रि में अज्ञात आरोपियों द्वारा खेतों से मोटर पंप एवं केबल चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना मनावर में अपराध क्रमांक 107/2026, 384/2026 एवं 441/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
*पुलिस कार्यवाही* घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) ब्रजेश कुमार मालवीय के नेतृत्व में थाना प्रभारी मनावर निरीक्षक ईश्वरसिंह चौहान के द्वारा विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम बालीपुर में घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटनाएं स्वीकार कीं। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया मशरूका तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई।
*गिरफ्तार आरोपी* 1. कन्नू उर्फ कन्हैया पिता रघु भाबर, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम इमलीपुरा, बालीपुर, थाना मनावर। 2. पवन पिता स्व. बिलाम डावर, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम इमलीपुरा, बालीपुर, थाना मनावर
*फरार आरोपी* कालू पिता सातिया मानकर, निवासी ग्राम बालीपुर, थाना मनावर, जिला धार।
*बरामद मशरूका* 05 पानी की मोटर पंप, 100 फीट कॉपर केबल, 25 फीट वायर, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल क्रमांक MP-46-AG-2694 कुल अनुमानित कीमत ₹90,000/-*
*सराहनीय कार्य* उक्त कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) ब्रजेश कुमार मालवीय, निरीक्षक ईश्वरसिंह चौहान, उपनिरीक्षक मनीष चौधरी, प्रधान आरक्षक 795 भारतसिंह, प्रधान आरक्षक 840 बिसनसिंह मुजाल्दा, आरक्षक 899 जितेन्द्र कुशवाह, सायबर टीम धार के प्रधान आरक्षक 71 सर्वेशसिंह सोलंकी एवं आरक्षक प्रशांत चौहान की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।