मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
श्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयनजनपद औरैया में विद्युत विभाग उपखंड अधिकारी अजय कुमार एवं अरविंद कुमार द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन आयोजनहमीरपुर :मौदहा में बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी करने का आरोपहमीरपुर :बहू पर चार परिजनों को नींद की गोलियां खिलाने का आरोप, हालत बिगड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला, सीएचसी से चारों को जिला अस्पताल किया गया रेफरदाढ़ीराम रोड आज भी अधूरी 12 साल से हर बार “अगला महीना” कब आएगा? पंडरी गांव की जनता सड़क निर्माण की मांग को लेकर इंतजार में।श्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयनजनपद औरैया में विद्युत विभाग उपखंड अधिकारी अजय कुमार एवं अरविंद कुमार द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन आयोजनहमीरपुर :मौदहा में बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी करने का आरोपहमीरपुर :बहू पर चार परिजनों को नींद की गोलियां खिलाने का आरोप, हालत बिगड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला, सीएचसी से चारों को जिला अस्पताल किया गया रेफरदाढ़ीराम रोड आज भी अधूरी 12 साल से हर बार “अगला महीना” कब आएगा? पंडरी गांव की जनता सड़क निर्माण की मांग को लेकर इंतजार में।
A2Z सभी खबर सभी जिले की

WhatsApp Facebook

बांस से पीटकर 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, इलाके में सनसनी कलवारी। थाना क्षेत्र के कलवारी मुस्तहकम गांव में बुधवार दोपहर एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की बांस से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान गांव निवासी मोहम्मद समी (65) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह दोपहर में भोजन करने के बाद साइकिल से घर जा रहे थे। गांव के गेट के पास पहुंचते ही राजकुमार ने उन पर बांस से हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृ*त घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक कलवारी संतोष कुमार, नगर थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह, कप्तानगंज थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव, दुबौलिया थाना प्रभारी जीवन त्रिपाठी तथा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने श**व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पत्नी जमीदुन निशा ने बताया कि वह घर पर पति का इंतजार कर रही थीं, तभी सूचना मिली कि उनके पति पर हमला कर दिया गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपी की तलाश जारी है।

इलाके में सनसनी कलवारी। थाना क्षेत्र के कलवारी मुस्तहकम गांव में बुधवार दोपहर एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की बांस से पीट-पीटकर हत्या ।