मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
*विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समापन कार्यक्रम संपन्न*हमीरपुर :जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश; विकास कार्यों की रैंकिंग टॉप-10 में लाने के दिए आदेशहमीरपुर :मेगा विधिक जागरूकता शिविर के सफल आयोजन को लेकर विभागीय समन्वय बैठक आयोजितहमीरपुर :जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की पहली जनसुनवाई, जनसमस्याओं के समयबद्ध एवं स्थायी निस्तारण पर दिया जोर, अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देशमहेश पटेल ने खोला मोर्चा, 8 दिन का अल्टीमेटम अवैध शराब के बड़े कारोबारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आदिवासी समाज के साथ होगा उग्र आंदोलन — महेश पटेलहमीरपुर :विसर्जन यात्रा में गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे, भक्तिमय रहा कस्बे का माहौलमोटरसायकल चोरीचे गुन्हे उघड, 3.85 लाखाचा मुद्देमाल जप्त शाहूपुरी पोलिसांची कारवाई*बरेली के बहेड़ी में नगर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा अग्निशिखा” युवती सम्मेलन का आयोजन हुआ*पांढुर्णा में अवैध लाल मुरम परिवहन और संग्रहण का मामला उजागरपांढुर्णा में अवैध लाल मुरम परिवहन और संग्रहण का मामला उजागर*विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समापन कार्यक्रम संपन्न*हमीरपुर :जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश; विकास कार्यों की रैंकिंग टॉप-10 में लाने के दिए आदेशहमीरपुर :मेगा विधिक जागरूकता शिविर के सफल आयोजन को लेकर विभागीय समन्वय बैठक आयोजितहमीरपुर :जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की पहली जनसुनवाई, जनसमस्याओं के समयबद्ध एवं स्थायी निस्तारण पर दिया जोर, अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देशमहेश पटेल ने खोला मोर्चा, 8 दिन का अल्टीमेटम अवैध शराब के बड़े कारोबारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आदिवासी समाज के साथ होगा उग्र आंदोलन — महेश पटेलहमीरपुर :विसर्जन यात्रा में गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे, भक्तिमय रहा कस्बे का माहौलमोटरसायकल चोरीचे गुन्हे उघड, 3.85 लाखाचा मुद्देमाल जप्त शाहूपुरी पोलिसांची कारवाई*बरेली के बहेड़ी में नगर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा अग्निशिखा” युवती सम्मेलन का आयोजन हुआ*पांढुर्णा में अवैध लाल मुरम परिवहन और संग्रहण का मामला उजागरपांढुर्णा में अवैध लाल मुरम परिवहन और संग्रहण का मामला उजागर
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :तूफान में क्षतिग्रस्त पेडों को जिम्मेदारों ने बेचा, अब तैयार की जा रही चोरी की स्क्रिप्ट

हमीरपुर :तूफान में क्षतिग्रस्त पेडों को जिम्मेदारों ने बेचा, अब तैयार की जा रही चोरी की स्क्रिप्ट
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर । गत माह आए तूफान से कस्बे की उद्योग नगरी में यूपीसीडा के करीब 1500 पेड़ धराशायी हुए हैं। जिनको रातों-रात यूपीसीडा के कर्मियों ने उद्योग नगरी में संचालित आरा मशीन के संचालक को औने पौने दामों में बेचकर बगैर नीलामी के खुर्द बुर्द कर दिया है। अधिकारियों के पूंछने पर यूपीसीडा कर्मी लकड़ी चोरी होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।गत माह 28 मई की रात आए भयंकर तूफान ने फैक्ट्री एरिया में जमकर कहर बरपाया था। यूपीसीडा की जमीन पर लगे करीब 1500 पेड़ तूफान के कहर से ध्वस्त हुए थे। इन टूटे पेड़ों को यूपीसीडा के कर्मियों ने औने पौने दामों में बगैर नीलामी के खुर्द बुर्द कर दिया है। मामला प्रकाश में आने पर यूपीसीडा के अधिकारी जांच कर रहे हैं। जांच में गर्दन फंसती देखकर यहां तैनात कर्मी उद्योग नगरी में संचालित आरा मशीन संचालक पर पेड़ चोरी करके ले जाने का आरोप लगाकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। यहां पर तैनात सुपरवाइजर कमलेश विश्वकर्मा ने बताया कि उन्होंने पुलिस चौकी के आसपास के पेड़ों की कटान कराई है। जिनकी कीमत करीब 70 हजार रुपए है। इसमें 35 हजार रुपए मजदूरी खर्चा आया है। इसके अलावा उनके द्वारा कोई लकड़ी नहीं बेची गई है। शेष लकड़ी को आरा मशीन संचालक ने चोरी कर लिया है। उद्योग नगरी में संचालित गुप्ता वुड वर्क्स के संचालक प्रांशु गुप्ता ने बताया कि उन्होंने कोई लकड़ी चोरी से नहीं कटवाई है। हमने दो ट्रक लकड़ी ढाई लाख में खरीदी है जिसका भुगतान किया गया है। इसके अलावा तीन ट्रक लकड़ी अन्य ठेकेदारों ने खरीदी है जिसकी अनुमानित कीमत चार लाख बताई जा रही है। इस तरह से करीब 6.50 लाख कीमत की लकड़ी को यूपीसीडा कर्मियों ने बगैर नीलामी के रातों-रात खुर्द बुर्द कर दिया है और चुप्पी साध कर बैठ गए हैं। जांच में गर्दन न फंसने पाए इसके लिए कुछ लकड़ी को यूपीसीडा कार्यालय प्रांगण में डंप कर दिया गया है।फैक्ट्री एरिया पुलिस चौकी इंचार्ज अंकित बैसला ने बताया कि उनके पास अभी तक यूपीसीडा ने कोई शिकायत पेड़ चोरी होने की नहीं की है। अगर शिकायत मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।यूपीसीडा के सहायक प्रबंधक बीपी मौर्या ने बताया कि उन्होंने कर्मियों को लकड़ी कटवाकर डंप करने के आदेश दिए थे। अगर बगैर नीलामी की लकड़ी को बेचा गया है तो यह नियम विरुद्ध है। इसकी जांच कराकर दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर लकड़ी चोरी हुई है तो वहां कार्यरत कर्मियों ने चोरी की शिकायत पुलिस से क्यों नहीं की है।