मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
रामपुर पुलिस का बड़ा अभियान 105 गुम मोबाइल बरामदसिंगरौली: कंचन ज्वेलर्स जयंत डकैती कांड में सिंगरौली पुलिस की एक और बड़ी सफलता।सिंगरौली: /  नगर निगम बारिश खत्म होते ही मॉडल रोड का कार्य तत्काल प्रारंभ करें – कलेक्टर श्री गौरव बैनलजहरीली शराब के सेवन से दो लोगों की मौतमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीरामपुर पुलिस का बड़ा अभियान 105 गुम मोबाइल बरामदसिंगरौली: कंचन ज्वेलर्स जयंत डकैती कांड में सिंगरौली पुलिस की एक और बड़ी सफलता।सिंगरौली: /  नगर निगम बारिश खत्म होते ही मॉडल रोड का कार्य तत्काल प्रारंभ करें – कलेक्टर श्री गौरव बैनलजहरीली शराब के सेवन से दो लोगों की मौतमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से 6 माह के मासूम अदीप को मिला नया जीवन, मुंबई में हुई सफल सर्जरी।

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से 6 माह के मासूम अदीप को मिला नया जीवन, मुंबई में हुई सफल सर्जरी।
WhatsApp Facebook

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से 6 माह के मासूम अदीप को मिला नया जीवन, मुंबई में हुई सफल सर्जरी।

(पत्रकार अखंड भारत न्यूज सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)

Oplus_131072

सिंगरौली :  मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम  गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसी कड़ी में सिंगरौली जिले के ग्राम खिरवा टोला निवासी महज 6 माह के मासूम बालक अदीप साहू को सफल हृदय सर्जरी के बाद नया जीवन मिला है।

आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से हुई इस सफल सर्जरी के बाद अब मासूम पूरी तरह स्वस्थ है और उसका परिवार बेहद खुश है। जानकारी के अनुसार, खिरवा टोला निवासी  विजय प्रसाद साहू के 6 माह के पुत्र अदीप साहू की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे जिला चिकित्सालय बैढ़न लेकर पहुंचे थे। यहाँ पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. ए.पी. पटेल द्वारा गहन जाँच करने पर बच्चे में हृदय रोग की पुष्टि हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण का तत्काल राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत पंजीयन कराया गया। इसके उपरांत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  डॉ. पुष्पराज सिंह ठाकुर की अनुशंसा पर बच्चे को उच्च स्तरीय सर्जरी हेतु त्वरित कार्रवाई करते हुए एस.आर.सी.सी. चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल, मुंबई भेजा गया।

मुंबई के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मासूम अदीप की सफल हृदय सर्जरी की गई। बेहतर इलाज और डॉक्टरों की देखरेख के बाद बच्चा अब पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित है। इस सफल उपचार पर बच्चे के पिता श्री विजय प्रसाद साहू ने भावुक होकर मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना, मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव  का आभार जताते हुए कहा कि सरकार की इस मदद से ही उनके बच्चे की जान बच सकी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत जिले के गंभीर बीमार बच्चों की पहचान कर उन्हें निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराने का प्रयास निरंतर जारी है।