

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। कस्बे के मोहल्ला हैदरिया फत्तूबाबा स्थित मरघट की सडक बनवाने और बिजली पानी की व्यवस्था की मांग को लेकर दर्जनों युवाओं ने ज्ञापन सौंपा। आजाद समाज पार्टी के नेता फीरोज पठान के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने उपजिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार मौदहा शिखर मिश्रा को सौंपा, जिसमे मांग की गई है कि, कस्बे के हैदरिया स्थित मरघट जो फत्तूबाबा और पठान बाबा के निकट है वहां पर बिजली, पानी और सडक जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं जिसके चलते शवयात्रा ले जाने में विशेषकर बारिश के दिनों में खासी परेशानी होती है। जिसको लेकर कई बार मांग की जा चुकी है। इसलिए मरघट में सडक बनवाने के साथ ही बिजली पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराईं जाएं। इस दौरान राकेश, श्यामलाल, फूल कुमारी, नीतू,पंकज कुमार, राजाबाबू, अभिषेक, तुषार सहित दर्जनों युवक मौजूद रहे।