A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नेटवर्क पर खरगोन पुलिस का बड़ा प्रहार; दो और गुर्गे गिरफ्तार, ब्रेजा कार जब्त

खरगोन। जिला पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े फायरिंग केस में अपनी दबिश तेज करते हुए दो और सक्रिय आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में जारी इस धरपकड़ अभियान के तहत अब तक कुल 18 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है।

मुख्य कार्रवाई और बरामदगी

पुलिस ने इस बार सालिग्राम उर्फ संजय और योगेश भाटी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी सालिग्राम के कब्जे से करीब 10 लाख रुपये मूल्य की ब्रेजा कार और मोबाइल फोन जब्त किया गया है। वहीं, आरोपी योगेश भाटी के पास से भी पुलिस ने मोबाइल फोन बरामद किया है।

अंतरराज्यीय कनेक्शन का खुलासा

Related Articles

गिरफ्तार आरोपी योगेश भाटी का कनेक्शन दिल्ली तक फैला हुआ है। वह पूर्व में पकड़े गए आरोपी राजपाल का करीबी साथी है और दिल्ली स्पेशल सेल समेत खेतिया में दर्ज गंभीर मामलों में सह-अभियुक्त है। पुलिस को उम्मीद है कि योगेश से पूछताछ में गैंग के दिल्ली नेटवर्क और अन्य संदिग्धों के बारे में कई महत्वपूर्ण सुराग मिलेंगे।

70 लाख का मशरुका अब तक जब्त

खरगोन पुलिस की मुस्तैदी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस पूरे प्रकरण में अब तक कुल 70 लाख रुपये से अधिक का माल (मशरुका) बरामद किया जा चुका है।

गैंगस्टर्स के नेटवर्क में हड़कंप

पुलिस की इस लगातार कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय अपराधी तत्वों के बीच दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक इस गैंग के हर एक सदस्य को गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!