A2Z सभी खबर सभी जिले की

पांढुर्णा में अवैध रेत परिवहन पर सख्त कार्रवाई ,खनिज विभाग की टीम ने आकस्मिक निरीक्षण में ट्रैक्टर-ट्रॉली की जप्ती, प्रकरण कलेक्टर न्यायालय को भेजा जाएगा

पांढुर्णा में अवैध रेत परिवहन पर सख्त कार्रवाई, खनिज विभाग की टीम ने आकस्मिक निरीक्षण में ट्रैक्टर-ट्रॉली की जप्ती, प्रकरण कलेक्टर न्यायालय को भेजा जाएगा

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार जिला पांढुर्णा अंतर्गत खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण की रोकथाम के लिए खनिज विभाग पांढुर्णा के दल द्वारा दिनांक 11 अप्रैल 2026 को जिले अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

क्षेत्र निरीक्षण के दौरान पांढुर्णा तहसील अंतर्गत कार्यवाही में ग्राम धनोरा-अंबाड़ा मार्ग पर खनिज रेत का अवैध रूप से परिवहन करते हुए एक बिना नंबर अंकित नीले रंग का सोनालिका डीआई ट्रैक्टर मय ट्रॉली पाया गया। उक्त वाहन पर कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित खनिज रेत को खनि नियमाधीन प्रावधानों के अंतर्गत शासकीय रूप से जप्त किया गया।

Related Articles

जप्त वाहन को मय खनिज के पुलिस चौकी नादनवाड़ी परिसर में शासकीय अभिरक्षा में खड़ा किया गया है। वाहन में खनि नियमाधीन प्रावधानों के तहत खनिज रेत का अवैध परिवहन किए जाने पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है तथा जुर्माना राशि अधिरोपित किए जाने हेतु प्रकरण माननीय कलेक्टर न्यायालय पांढुर्णा के समक्ष प्रेषित किए जाने की कार्यवाही की जाएगी।

इस कार्यवाही के दौरान सहायक खनि अधिकारी महेश नगपुरे सहित खनिज विभाग का अमला उपस्थित रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!