A2Z सभी खबर सभी जिले की

’डिंडौरी में 10वीं-12वीं उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य समय सीमा में पूर्ण’’

डिंडौरी    माध्यमिक शिक्षा मंडल, म.प्र. भोपाल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य जिले में निर्धारित समयावधि में सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।

मंडल के निर्देशानुसार 22 फरवरी 2026 से कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में नियुक्त प्रेक्षक डॉ. प्रतिभा कश्यप, सहायक प्राध्यापक की उपस्थिति में जिला समन्वयक संस्था शासकीय उत्कृष्ट उमावि डिंडौरी में प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा विषय शिक्षकों का मूल्यांकन कार्य प्रारंभ कराया गया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत यह प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से संचालित की गई।

जिले के मूल्यांकन केंद्र को अन्य जिलों से कक्षा 10वीं की 48,387 एवं कक्षा 12वीं की 43,583 उत्तरपुस्तिकाएं प्राप्त हुई थीं। इनका मूल्यांकन जिले के कुल 509 प्रशिक्षित विषय विशेषज्ञों द्वारा किया गया। मूल्यांकन उपरांत प्राप्त अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि भी मंडल के निर्देशानुसार सुनिश्चित की गई, ताकि परीक्षा परिणाम समय पर घोषित किए जा सकें।

संपूर्ण मूल्यांकन कार्य कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुमन परस्ते के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस दौरान सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग राजेन्द्र जाटव, जिला स्तरीय प्रशिक्षक डॉ. आर.के. गोस्वामी, मूल्यांकन केंद्र अधिकारी श्रीमती उपासना चौबे, सहायक केंद्र अधिकारी श्रीमती ललिता टेम्भ्रे तथा अन्य संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

मूल्यांकन कार्य 05 अप्रैल 2026 को पूर्ण कर मंडल को जानकारी प्रेषित कर दी गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!