A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर: ग्राम परछछ में राशन घोटाले का आरोप, कोटेदार पर गरीबों के हक में कटौती

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा (हमीरपुर)। विकास खंड मौदहा के ग्राम परछछ में सरकारी राशन वितरण को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। ग्रामीण देवीचरण ने खाद्य विभाग को शिकायती पत्र देकर गांव के कोटेदार नरेंद्र सिंह पर राशन वितरण में भारी अनियमितता, कटौती और दबंगई के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में कहा गया है कि कार्डधारकों को तय मात्रा से कम राशन दिया जा रहा है और साथ में मैक्रोनी, सेवई, साबुन, हिंग, हल्दी जैसे सामान जबरन थमाकर अवैध वसूली की जा रही है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि यदि कोई कार्डधारक उक्त अतिरिक्त सामान लेने से इनकार करता है तो उसे राशन नहीं दिया जाता, बल्कि वापस भगा दिया जाता है। इतना ही नहीं, कई मामलों में जिन लोगों को राशन दिया भी जाता है, उनमें भी मात्रा कम कर दी जाती है। इससे गांव के गरीब परिवारों में भारी नाराजगी है और लोग इसे उनके हक पर खुली डकैती बता रहे हैं।

Related Articles

ग्रामीणों का कहना है कि कोटेदार की मनमानी से पात्र गृहस्थी कार्डधारक परेशान हैं और बार-बार शिकायत के बावजूद राहत नहीं मिल रही। मामले ने तूल पकड़ लिया है और गांव में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शिकायतकर्ता ने खाद्य विभाग से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा गांव में सुचारु और पारदर्शी राशन वितरण सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Show More
Back to top button