A2Z सभी खबर सभी जिले की

कलेक्टर के निर्देशन में #रेड_क्रॉस_सोसाइटी के माध्यम से जरूरतमंदों को मिली आर्थिक सहायता

कलेक्टर के निर्देशन में #रेड_क्रॉस_सोसाइटी के माध्यम से जरूरतमंदों को मिली आर्थिक सहायता
संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में आज दिनांक 05 मार्च 2026 को जिला रेड क्रॉस सोसाइटी पांढुर्णा के माध्यम से जरूरतमंद एवं असहाय व्यक्तियों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस दौरान कलेक्टर श्री वशिष्ठ द्वारा विभिन्न आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पात्र हितग्राहियों के लिए सहायता राशि स्वीकृत की गई, जिससे उन्हें कठिन परिस्थितियों में राहत मिल सके।

Related Articles

इसी क्रम में ग्राम पंचायत रायबासा निवासी श्रीमती अनीता धुर्वे को उनके पुत्र हिमांशु धुर्वे की रीढ़ की हड्डी के ऑपरेशन के लिए 30,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
वहीं ग्राम पंचायत सिवनी निवासी श्री गंगाधर किनकर को दिव्यांगजन की सुविधा के लिए ट्राई साइकिल क्रय करने हेतु 10,000 रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई।

इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत धनोरा निवासी श्रीमती अख्तरी सिद्धिकी को उनके दोनों मानसिक रूप से दिव्यांग पुत्र शेख आरिफ एवं शेख जाकिर के लिए व्हीलचेयर क्रय करने हेतु 20,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

इसी प्रकार अमीषा हजारे, रितिका हजारे एवं उर्वी पराड़कर को माता-पिता दोनों के नहीं होने की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए मानवीय आधार पर 20,000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से जरूरतमंद एवं संकटग्रस्त परिवारों की सहायता के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि कठिन परिस्थितियों में उन्हें समय पर राहत और सहयोग मिल सके।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन भविष्य में भी ऐसे जरूरतमंद हितग्राहियों को यथासंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को कठिन समय में सहारा मिल सके।

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!