

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। निरंकारी संत मिशन के चौथे गुरु के जन्म दिन के अवसर पर निरंकारी मिशन से जुडे लोगों ने कस्बे के अमृत सरोवर मीरातालाब की सफाई की, इस दौरान मिशन के आधा सैकडा से जुडे लोग मौजूद रहे।
संत निरंकारी के संतों ने स्वच्छ जल स्वच्छ मन के संतों ने निरंकारी संत के जन्मदिन पर जहाँ देश के 1500स्थानों पर स्वच्छता अभियान चला कर सफाई की तो वहीं कस्बे के मीरा तालाब की सफाई की।इस दौरान शाखा के रामबहादुर ने बताया कि,निरंकारी मिशन सम्पूर्ण मानव समाज के हित में काम कर रहा है।जैसे सूखा, बाढ राहत और रक्तदान जैसे तमाम हितकारी काम कर रहा है।यदि समाज में कभी भी उनकी आवश्यकता होती है तो मिशन तन मन धन से तैयार रहता है।मिशन के सेवादारों में विमला, तारा, लक्ष्मी,सरोज निगम,रामरती, मातादीन,ओमप्रकाश धुरिया, पिंटू निगम सहित आधा सैकडा से अधिक मिशन के अनुयायी मौजूद रहे।
