A2Z सभी खबर सभी जिले की

अमरावती मार्ग समेत 5 सड़के स्वीकृत: पांढुरना के विकास को बजट में मिला बड़ा सहारा

विकास को मिलेगी रफ्तार

अमरावती मार्ग समेत 5 सड़के स्वीकृत: पांढुरना के विकास को बजट में मिला बड़ा सहारा

मध्यप्रदेश शासन के मुख्य बजट 2026-27 में रोड निर्माण के विकास कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग को पांढुर्णा के लिए बड़ी स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस बजट में पांढुर्णा वर्धा नदी मार्ग (अमरावती मार्ग) सहित कुल 5 महत्वपूर्ण मार्गों के निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

स्वीकृत मार्गों में खैरीपैका करवार रेल्वे स्टेशन मार्ग 4 नग पुलिया सहित शामिल है, जिसकी लम्बाई 3.90 कि.मी. तथा लागत 3.30 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। यह मार्ग ग्रामीण क्षेत्र को रेल्वे स्टेशन से जोड़ते हुए आवागमन को सुगम बनाएगा।
इसी प्रकार राजना पहुंच मार्ग जिसकी लम्बाई 2.24 कि.मी. एवं लागत 2.30 करोड़ रुपये स्वीकृत की गई है। यह मार्ग स्थानीय नागरिकों को बेहतर संपर्क सुविधा प्रदान करेगा।
सिवनी उमरामुक्ता मार्ग जिसकी लम्बाई 6.50 कि.मी. एवं लागत 5.50 करोड़ रुपये है, क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए आवागमन में सहायक सिद्ध होगा।


मुख्य रूप से पांढुर्णा वर्धा नदी मार्ग (अमरावती मार्ग) जिसकी लम्बाई 11.20 कि.मी. तथा लागत 40 करोड़ रुपये स्वीकृत की गई है, यह मार्ग क्षेत्र की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस मार्ग के निर्माण से व्यापार, परिवहन एवं क्षेत्रीय विकास को व्यापक बढ़ावा मिलेगा।
साथ ही खेरीपैका मालेगांव रेल्वे स्टेशन तक मार्ग का निर्माण जिसकी लम्बाई 3.90 कि.मी. एवं लागत 5.10 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है, रेल्वे कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करेगा।

इन सभी मार्गों के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, ग्रामीण अंचलों को बेहतर संपर्क मिलेगा तथा आर्थिक गतिविधियों को गति प्राप्त होगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा इन कार्यों को शीघ्र प्रारंभ किए जाने की संभावना है, जिससे पांढुर्णा के विकास को नई दिशा मिलेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!