A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:युवती ने दबंग पर लगाया गाली देने और कुत्ते से कटवाने का आरोप 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। इस समय क्षेत्र में कुत्ते पालने का फैशन चरम पर है। सुमेरपुर कुत्ता काण्ड का एक सप्ताह भी नहीं बीता था कि खेत से लौट रही युवती पर दबंग ने कुत्ता छोड़ कर कुत्ते से कटवा दिया जिसके बाद पीडिता ने क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।

बिंवार थाना क्षेत्र के ग्राम चमरखन्ना निवासी दलित विधवा महिला गोमती ने क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि, बीते चार फरवरी को दोपहर में उसकी पुत्री जूली खेत से लौट रही थी जैसे ही वह गांव के बलवीर सिंह के दरवाजे पर पहुंची तो बलवीर सिंह उर्फ़ राजू ने अपना पालतू कुत्ता गाली देते हुए छोड़ दिया जिसके बाद कुत्ते ने उसकी पुत्री को बुरी तरह से घायल कर दिया आसपास के लोगों ने डण्डा लेकर कुत्ते को खदेडा नहीं तो उसकी पुत्री की जान भी जा सकती थी। पीडिता ने बताया कि आरोपी दबंग और आपराधिक किस्म का है और दलित उत्पीड़न तथा हत्या के मामले का आरोपी रह चुका है जिसके चलते कोई उसके खिलाफ गवाही नहीं देता। पीडिता ने क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र देकर जहाँ जान माल का खतरा बताया है तो वहीं कार्यवाही की मांग की है। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी बिंवार ने बताया कि मामला पालतू कुत्ते का काटने का बाकि गाली गलौज और जाति सूचक शब्दों की बात सामने नहीं आई है फिर भी जो कार्यवाही होगी की जाएगी।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!