A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

मौदहा में मकरसंक्रांति पर स्नान,दान व खिचड़ी भोज हुआ

मौदहा। हमीरपुर।15 जनवरी मौदहा कस्बा सहित आसपास के गांवों में गुरुवार को मकरसंक्रांति के मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने नदियों, तालाबों में स्नान के बाद खिचड़ी सहित अन्य वस्तुओं का दान किया वहीं इस मौके पर जगह-जगह पर खिचड़ी भोज आयोजित किया गया है।

बताते चलें कि मौदहा कस्बा सहित आसपास के गांवों में मकरसंक्रांति का त्यौहार 14 और 15 जनवरी को मनाया गया है। हालांकि अधिकांश लोगों ने यह त्यौहार 15 जनवरी गुरुवार को मनाया है। जिसमें लोगों ने अपने आसपास की नदियों, पोखरों और तालाबों में डुबकी लगाई गई। इसके साथ ही सुबह से ही मंदिरों में पूजा अर्चना और खिचड़ी सहित अन्य वस्तुओं के दान का सिलसिला दिन भर जारी रहा है। मकरसंक्रांति पर कस्बा के बड़ा चौराहा स्थित अनुरागी मार्केट,चर्च कंपाउंड शांति नगर स्थित पीपलेश्वर मंदिर, बड़ी देवी मंदिर,छोटी देवी मंदिर, मालिकुआँ चौराहा स्थित मंदिर,  सिजनौडा बजरंग आश्रम सहित अन्य दर्जनों स्थानों पर आयोजित किए गए खिचड़ी भोज में लोगों का उत्साह देखने को मिला है।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!