A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:एसडीएम ने विधानसभा 229 के विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर।विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत रविवार को राठ एसडीएम अभिमन्यु कुमार ने विधानसभा 229 के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।निरीक्षण में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) आलेख्य रूप से प्रकाशित मतदाता सूची एवं फार्म-6 के साथ उपस्थित मिले। प्रत्येक मतदेय स्थल पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची पढ़कर सुनायी गयी।

 

Related Articles

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 229 राठ विधानसभा (अ०जा०) अभिमन्यु कुमार ने रविवार को ग्राम रहंक, अमगांव, फैज-ए-आम इण्टर कॉलेज राठ तथा श्री मां शारदा बालिका मंदिर इण्टर कॉलेज राठ के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रत्येक बूथ पर प्रत्येक बीएलओ के पास पर्याप्त मात्रा में फार्म-6 एवं घोषणा पत्र की उपलब्धता की सुनिश्चित कराई गई। ड्राफ्ट मतदाता सूची में किसी अशुद्ध प्रविष्टि को सही करने के लिए पर्याप्त मात्रा में फार्म-8 की भी उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई। उन्होंने प्रत्येक बीएलओ को निर्देशित किया कि वह गहनता के साथ ड्राफ्ट मतदाता सूची का वाचन अपने-अपने बूथों पर मतदाताओं के साथ कर लें। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि वह वोटर लिस्ट में अपने नाम की जांच कर ले यदि किसी कारणवश ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम सम्मिलित होने से रह गया हो तो वह अपने बीएलओ को फार्म-6 एवं घोषणा पत्र भरकर दे दें,जिससे उसकी जांच कर अर्ह पाये जाने पर मतदाता सूची में नाम सम्मिलित किया जा सकें। यदि किसी मतदाता के विवरण में ड्राफ्ट मतदाता सूची में त्रुटि है तो वह मतदाता भी फार्म-8 भरकर त्रुटिपूर्ण प्रविष्टि को सही करा सकते है। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में यदि किसी मतदाता की फोटो स्पष्ट नही है तो नई फोटो मतदाता से लेकर सही कराना सुनिश्चित करें। ड्राफ्ट मतदाता सूची का भलीभांति अवलोकन कर ले कोई भी अर्ह मतदाता वोटर लिस्ट में जुड़ने से छूटने न पाये तथा किसी भी अनर्ह मतदाता का नाम किसी भी दशा में मतदाता सूची में सम्मिलित नही रहना चाहिए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!