A2Z सभी खबर सभी जिले कीनोहरराजस्थानहनुमानगढ़

नव वर्ष पर भाजपा नेता काशीराम गोदारा के निवास पर उमड़े भारी संख्या में किसान।

http://मोहरसिंह,नोहर जिला हनुमानगढ़,राजस्थान। भाजपा नेता काशीराम गोदारा के नोहर निवास पर नव वर्ष के शुभारंभ पर किसानो की भारी भीड़ उमड़ी।। किसानों ने नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए हरियाणा के नहराना हेड से सीपी 4 राजस्थान की सीमा तक 27 किलोमीटर में जर्जर हो चुकी नोहर फीडर 226 क्यूसेक+ बरवाली (2) 106क्यूसेक कुल 332 क्यूसेक की एक नहर बनाने हेतु हरियाणा सरकार से डीपीआर स्वीकृत करवाकर हरियाणा में 27 किलोमीटर में 332 क्यूसेक की एक नहर बनवाने की मांग रखी, जिस पर काशीराम गोदारा में कहा कि 27 किलोमीटर में हरियाणा में 332 क्यूसेक की नई नोहर फीडर नहर बनाने हेतु राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिंचाई मंत्री सुरेश रावत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ,आला अधिकारियों से मेरी विस्तार से चर्चा हो गई है।शीघ्र ही हरियाणा सरकार से डीपीआर स्वीकृत करवा करके नहराणा हेड से सीपी 4 तक हरियाणा में 332 क्यूसेक की एक ही नोहर फीडर नहर बनाने का काम शीघ्रातिशीघ्र किया जाएगा। गोदारा ने कहा कि मैं इस काम के पीछे जी जान से लगा हुआ हूं। हरियाणा में 27 किलोमीटर में 332क्यूसेक की एक नोहर फीडर नहर की डीपीआर स्वीकृत करवाकर व नहर बनाने तक रुकूंगा नहीं। किसानों ने एक जुटता के साथ काशीराम गोदारा के साथ खड़े रहने का विश्वास दिलाया। अमर सिंह ब्रांच के किसानों ने काशीराम गोदारा द्वारा अब तक किए गए कामों के लिए आभार जताया। फेफाना चारणवासी मलवाणी रामसरा ढाणी अराईयान रतनपुरा सयोदानपुरा खनानीया रामगढ़ बरवाली सोनड़ी ढाणी लालखान सहित लगभग 40गांवों किसान बड़ी संख्या में आए। अखंड भारत नई दिल्ली से मोहरसिंह की खास रिपोर्ट।

Show More
Back to top button