A2Z सभी खबर सभी जिले की

मांडू में बीजेपी नेता बोले-अटलजी ने आधुनिक भारत की नींव रखीः  जन्मदिन के एक दिन पहले वाजपेयी के कामों को किया याद

मांडू में बीजेपी नेता बोले-अटलजी ने आधुनिक भारत की नींव रखीः

 

जन्मदिन के एक दिन पहले वाजपेयी के कामों को किया याद

 

Related Articles

 

राहुल सेन मांडव

मो 9669141814

 

 

मांडू न्यूज/मांडू नगर में भाजपा के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के एक दिन पहले बुधवार 24 दिसबंर को मांडू के मुख्य चौराहे पर कार्यक्रम रखा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर हार चढ़ाया, पूजा की और उन्हें याद किया। शाम के समय यहां दीपक भी जलाए गए

 

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के अटल स्मृति पर्व के जिला सह संयोजक रवींद्र परिहार ने अटलजी से जुड़ी पुरानी यादें साझा कीं। उन्होंने बताया कि अटलजी बहुत प्रतिभाशाली थे और हर कोई उनका सम्मान करता था।

 

नपा उपाध्यक्ष कृष्णा यादव ने उनकी एक पुरानी बात याद दिलाई जो उन्होंने संसद में कही थी, “आज तुम हम पर हंस रहे हो, कल पूरा देश तुम पर हंसेगा।” उन्होंने कहा कि आज यह बात सच साबित हो रही है।

 

अटल जी के कामों को किया याद

 

कार्यक्रम में अटलजी के बड़े कामों को याद किया गया, जैसे: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत। शहरों को जोड़ने के लिए स्वर्णिम चतुर्भुज प्रोजेक्ट। पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण। इस मौके पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के अटल स्मृति पर्व के जिला सह संयोजक रवींद्र परिहार,नपा उपाध्यक्ष कृष्णा यादव, वरिष्ठ पत्रकार सोमनाथ तिवारी, युवा पत्रकार राहुल सेन मांडव, विकाश यादव , यश यादव, मनोज बामनिया,मुकेश गंगवाल ,मांगीलाल जायसवाल,सुनील जैन ,सुरेश सेन,नवीन लोधा,मानसिंह गिनावा, चलिया ,नंदू वसुनिया,नवीन भाभर ,अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रकाश कलसाडिया , महेंद्र जैन,केदार नाथ तिवारी, और कई वरिष्ठ नेताओं सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संकल्प लिया कि वे अटलजी के दिखाए रास्ते और उनके आदर्शों पर चलेंगे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button