मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
A2Z सभी खबर सभी जिले की

धरहरा-बसोनी मार्ग पर जोरदार भिड़ंत, वृद्ध की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती।

WhatsApp Facebook

धरहरा-बसोनी मार्ग पर जोरदार भिड़ंत, वृद्ध की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती।

धरहरा-बसोनी मुख्य मार्ग पर मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता, दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल
धरहरा-बसोनी मुख्य मार्ग स्थित जसीडीह मोड़ पर सोमवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में 78 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक युवक को हल्की चोटें आई हैं। स्कूटी और मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार महरना गांव निवासी 78 वर्षीय बाल्मिकी यादव अपनी स्कूटी से धरहरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जसीडीह मोड़ के समीप बसोनी की ओर से आ रही मोटरसाइकिल से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। मोटरसाइकिल खजुरिया गांव निवासी निरंजन कुमार चला रहे थे, जो जयशंकर सिंह के पुत्र बताए जाते हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार बाल्मिकी यादव कई फीट दूर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मोटरसाइकिल चालक निरंजन कुमार को भी चोटें आईं, हालांकि उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धरहरा पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक बाल्मिकी यादव की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है, जबकि निरंजन कुमार को मामूली चोटें आई हैं।
घटना के बाद कुछ देर तक जसीडीह मोड़ पर यातायात प्रभावित रहा और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने इस मोड़ को दुर्घटना-प्रवण क्षेत्र बताते हुए कहा कि यहां वाहनों की तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से इस स्थान पर चेतावनी संकेतक, स्पीड ब्रेकर और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।