नोहरबीकानेरराजस्थानहनुमानगढ़

दवा विक्रेता संघ नोहर ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन।

औषधि नियंत्रण अधिकारी सांवरमल रहे आयोजन में मौजूद।

Oplus_4
Oplus_4
Oplus_4
Oplus_4
Oplus_4
Oplus_4
Oplus_4
Oplus_4

http://नोहर,जिला हनुमानगढ़,राजस्था। सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर सहायक औषधि नियंत्रक हनुमानगढ़ द्वारा जारी दिशा निर्देशों की पालना में दवा विक्रेता संघ नोहर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन राजकीय उपजिला चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर में 15 दिसम्बर 2025 को आयोजित किया गया। शिविर में नोहर ब्लड सेंटर नोहर द्वारा सेवाएं प्रदान की गई। शिविर के बारे में जानकारी देते हुए डीसीओ सांवरमल ने बताया कि सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर उच्च स्तरीय दिशा निर्देशों की पालना में दवा विक्रेता संघ नोहर ने इस शिविर का आयोजन किया गया हैं। संघ सचिव अवतारसिंह ने बताया शिविर में 51 यूनिट रक्त संग्रहण किया गया। डीसीओ सांवरमल ने दवा विक्रेता संघ के इस पुनीत कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। शिविर में वरिष्ठ भाजपा नेता काशीराम गोदारा ,छोटूलाल सेवग,बसंत तिवाड़ी,नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक पारीक,पूर्व नगरमंडल अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा , प्रद्युम्न व्यास,नंदलाल वर्मा,अमित महेश्वरी,राजकुमार पारीक ,नरेंद्र चौधरी,पूनम हिसारिया,बेवी पारीक आदि शामिल हुए व भाजपा नेताओं ने नगर मंडल के नेतृत्व में केक काटकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जन्म दिन मनाया। इसी क्रम में कार्यक्रम में मेहरुन्निशा टाक के साथ संतलाल रैगर,गंगाराम पारीक, गुलफान सहित कई पार्षदों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम में सिंधी समाज के अध्यक्ष रमेश वाधवानी व सिंधी समाज के जिला अध्यक्ष हरीश वाधवानी ने शिरकत की। संघ के सचिव अवतार सिंह ने 97 वीं बार रक्तदान किया । इसी क्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिशेष पारीक ने रक्तदान कर रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम किया। पीएमओ डाक्टर हंसराज शर्मा,डाक्टर जेपी सुथोड़ सहित डाक्टर सुरेंद्र शर्मा व डाक्टर मनोज डूडी ,डाक्टर भीम गोयल ने भी शिविर ने शिरकत की। संघ अध्यक्ष रफीक चौहान के साथ सचिव अवतारसिंह ,उपाध्यक्ष राजेश स्वामी,भूपेंद्र सहारण, सुमेर पूनिया,प्रवक्ता मोहरसिंह,रमेश सिहाग,इन्द्र सिंधु,रवीश बेनीवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम में संजय मोदी ,राजेंद्र कंदोई, ओम चौधरी,मुकेश हिसारिया,संजय कौशिक,गोवर्धन अलवानी, ओम लालवानी,रामनिवास सोनी,महेश भूकरकेवाला सहित नोहर रिलीफ सोसायटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। लेब प्रभारी शुभकरण शर्मा व हबीब खान ने शिविर में सेवाएं प्रदान की। अध्यक्ष रफीक चौहान ने सभी आए हुए मेहमानों का आभार व्यक्त किया। अखंड भारत नई दिल्ली से राष्ट्र हित में मोहरसिंह की खास रिपोर्ट।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!