

रिपोर्टर: दीपक शर्मा बामनवास
राज्य सरकार के सफल 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सुशासन पखवाडा के आज स्वच्छ भारत मिशन के तहत श्रमदान किया
दौसा। शहर मण्डल मे आज नगर परिषद, भारतीय जनता पार्टी और भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान मे मंदिर और मुक्ति धाम मे सफाई कार्य किया गया कार्यक्रम मे ए डी म अरविन्द शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक हेमंत कलाल, नगर परिषद आयुक्त कमलेश मीणा, जिला महामंत्री विपिन जैन, शहर अध्यक्ष भूपेंद्र राजपूत, शहर महामंत्री श्याम भेड़ोली, राजेंद्र शर्मा, शहर उपाध्यक्ष नवीन शर्मा और भारत विकास परिषद से मुकेश गुप्ता, डॉ संतोष वाशनेय, विष्णु गुप्ता,सहित अनेक भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण–शहरी) के अंतर्गत मुक्तिबाग, दौसा में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारीगणों के साथ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर हम सभी ने स्वच्छता को जीवन का अभिन्न अंग बनाने और अपने शहर, प्रदेश व देश को स्वच्छ, सुंदर व स्वस्थ रखने की सामूहिक प्रतिज्ञा ली। जनभागीदारी और श्रमदान के माध्यम से यह कार्यक्रम सामाजिक चेतना, जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करने वाला रहा।