

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर। बिंवार थाना क्षेत्र के ग्राम बिगहना निवासी धीरज (14)पुत्र रामसेवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली, जिसे आनन फानन में भाई प्रविंद्र द्वारा इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लेकर आया गया जहां पर किशोर की हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। फिलहाल किशोर की हालत नाजुक बताई जा रही है जबकि किशोर द्वारा फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका है।