A2Z सभी खबर सभी जिले की

14 वर्षीय किशोर ने दिया साहस का परिचय, चेन स्नैचिंग की बारदात को किया विफल

14 वर्षीय किशोर ने दिया साहस का परिचय, चेन स्नैचिंग की बारदात को किया विफल

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता 9783029649

भरतपुर – भरतपुर जिले के नदबई क्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोर ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए चेन स्नैचिंग की वारदात को विफल कर दिया, जिसकी कीमत उसे बदमाशों की गोली खाकर चुकानी पड़ी। उक्त घटना नदबई के करीली गांव में दो हथियारबंद बदमाशों द्वारा एक महिला को निशाना बनाए जाने के दौरान घटित हुई।

Related Articles

प्राप्त जानकारी अनुसार करीली गांव निवासी 14 वर्षीय किशोर अपने दोस्तों के साथ मौके पर मौजूद था। उसने देखा कि दो बदमाश एक महिला से जबरन चेन छीनने की कोशिश कर रहे हैं। बिना किसी भय के किशोर ने तुरंत हस्तक्षेप किया और बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। किशोर का यह साहस बदमाशों को बर्दाश्त नहीं हुआ। आक्रोशित होकर उन्होंने बिना झिझक उस पर फायरिंग कर दी। गोली के छर्रे किशोर के पैर में लगे, जिससे वह लहूलुहान होकर ज़मीन पर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज और हड़कंप सुनकर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे।

प्राप्त जानकारी अनुसार ग्रामीणों को देखकर बदमाशों को भागना पड़ा साथ ही ग्रामीणों द्वारा किशोर को नदबई के अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों द्वारा तुरंत उपचार शुरू करने सहित बताया गया कि अब किशोर की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस द्वारा ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों से गहन पूछताछ कर बदमाशों के भागने की दिशा और उनके संभावित ठिकानों के बारे में जानकारी जुटाई गई। पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर बदमाशों की धरपकड़ के लिए तलाश तेज कर दी गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!