A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:ग्यारह महीनों पर भारी पडा नवम्बर, कोतवाली प्रभारी पहुंचे लाईन 

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

मौदहा हमीरपुर। लगभग एक साल मौदहा कोतवाली प्रभारी की जिम्मेदारी निभाने वाले उमेश कुमार सिंह पर नम्बर का महीना भारी पड गया नवम्बर महीने में क्षेत्र में हुई लगातार हत्याओं के चलते कोतवाली प्रभारी को पुलिस लाईन भेज दिया गया है और उनके स्थान पर चिकासी थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह को मौदहा कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपीं गई है।

बीते साल नवम्बर महीने के आखिर में कोतवाली प्रभारी का पद संभालने वाले उमेश कुमार सिंह ने ताबड़तोड़ कार्यवाहियों के साथ कई बडे खुलासे भी किए जिसके चलते कस्बे सहित क्षेत्र में जुआ, सट्टा सहित मादक पदार्थो की तस्करी में लगाम सी लग गई थी। लेकिन अक्टूबर के आखिर में कोतवाली क्षेत्र के करहय्या में मिले मानव खोपड़ी के साथ शुरू हुई हत्याओं का सिलसिला वापस करहय्या तक आ गया जिसमे परछछ में आनर किलिंग के चलते हत्या, कम्हरिया में पति द्वारा पत्नी की हत्या, गहबरा में मिली युवक की लाश और दरोगा द्वारा प्रेमिका की हत्या सहित अन्य गंभीर मामलों की गाज कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह पर गिर गई। हालांकि क्षेत्र के लोगों ने नये प्रभारी संतोष कुमार सिंह से भी खासी उम्मीद लगाई हैं। जिसके चलते शुक्रवार को उमेश कुमार सिंह को कस्बे के सभ्रांत लोगों सहित पुलिस ने नम आंखों से बिदाई दी।

Related Articles

 

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button