

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर। अज्ञात कारणों के चलते किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की जिसे परिजनों द्वारा आनंन-फानन फंदे से उतार कर कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के छिरका निवासी आकांक्षा (16) पुत्री शिवकुमार ने शनिवार दोपहर मानसिक तनाव के चलते घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, परिजनों द्वारा किशोरी फांसी पर लटकता देख फंदे से उतार कर कस्बे के सरकारी अस्पताल लेकर आए जहां पर चिकित्सकों ने किशोरी को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।किशोरी कस्बे के किसी स्कूल की छात्रा बताई जा रही है।