A2Z सभी खबर सभी जिले की

सड़क हादसे में गई जेसीबी ड्राइवर की मौत,गॉंव में पसरा सन्नाटा

सड़क हादसे में गई जेसीबी ड्राइवर की मौत

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता 9783029649

डीग – डीग जिले के पथराली गांव निवासी एक युवक को हरियाणा के नूंह में सदर थाना क्षेत्र के नूंह होडल रोड पर गांव रायपुरी के पास तेज रफ्तार ट्रक द्वारा रौंद दिए जाने से उसकी मौके पर हो मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी अनुसार जेसीबी ड्राइवर मृतक 32 वर्षिय शेकुल बाइक से अपनी ससुराल जा रहा था जो सड़क के किनारे लघुशंका के लिए रुका था लेकिन ट्रक की टक्कर के दौरान शेकुल ट्रक के टायरों के नीचे कुचल गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Related Articles

पुलिस के अनुसार ट्रक ड्राइवर हादसे को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया था। ट्रक को जब्त कर उसके नंबरों के आधार पर पुलिस ट्रक ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है। अपने 6 मासूम बच्चो व पत्नी की गुजर बसर जेसीबी चला कर करने वाले शेकुल की मौत के वाद गाव के सन्नाटा पसरा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!