

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिजनौडा में नाबार्ड द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड, हमीरपुर हरिओम सोनी ने उपस्थित ग्रामीणों को भ्रष्टाचार उन्मूलन की शपथ दिलाई और कहा कि देश की प्रगति में भ्रष्टाचार सबसे बड़ी बाधा है। इसे समाप्त करने के लिए हम सभी को मिलकर एकजुट होकर कार्य करना होगा।

उन्होंने कहा कि सतर्कता और ईमानदारी ही एक स्वच्छ समाज की नींव है। यदि हम सभी अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें, तो निश्चित ही भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में उपस्थित संस्था युवा कौशल विकास मण्डल के सचिव मनोज कुमार ने डिजिटल सुरक्षा, पारदर्शिता और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि ऑनलाइन लेनदेन करते समय सावधानी बरतना और साइबर अपराधों से बचाव के उपाय अपनाना आज के समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन रवींद्र कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रहलाद निषाद सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, महिला समूह की सदस्याएं तथा युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।