A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

12 ग्राम इसमेक के साथ एक गिरफ्तार

“ऑपरेशन सवेरा” के तहत देवबंद पुलिस मुस्तैद,

*12 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार*

देवबंद। सहारनपुर/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा के कुशल नेतृत्व में देवबंद पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा” के अंतर्गत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम मे चौकी प्रभारी मंगलौर रोड एसआई अजब सिंह मय पुलिस टीम गश्त पर थे। गश्त के दौरान कोहला वस्ती क्षेत्र में संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति दिखाई दिया, जिसे रोककर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसकी पहचान नईम पुत्र मुबारिक निवासी कोहला वस्ती, थाना देवबंद के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। आरोपी को आवश्यक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि देवबंद पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि “देवबंद की पवित्र धरती पर नशे के धंधे में लिप्त व्यक्तियों को पैर नहीं रखने दिया जाएगा। समाज में फैल रहे ऐसे वायरस के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button