A2Z सभी खबर सभी जिले की

ऑपरेशन एंटी वायरस 2.0 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो साइबर ठगों को किया गिरफ्तार 

ऑपरेशन एंटी वायरस 2.0 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो साइबर ठगों को गिरफ्तार

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

कामां –  डीग जिले की कैथवाड़ा थाना पुलिस ने ऑपरेशन एंटी वायरस 2.0 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी जंगल में बैठकर ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दोनों को मौके से दबोच लिया। थाना अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि कैथवाड़ा क्षेत्र के जंगल में दो संदिग्ध व्यक्तियों के लैपटॉप और मोबाइल के जरिए ठगी करने की सूचना मिली थी। इस पर टीम ने तुरंत कार्रवाई की और दोनों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविंद्र निवासी जाटौली और तालीम निवासी भुआपुरगढ़ी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से चार मोबाइल फोन और पांच फर्जी सिम कार्ड बरामद किए। मोबाइलों की जांच में ठगी से जुड़े कई डिजिटल सबूत मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच जारी है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!