A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेटेक्नोलॉजीधारमध्यप्रदेशलाइफस्टाइल

सीईओ श्री चौधरी ने जनसुनवाई में समस्याओं को सुना और निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश

जनसुनवाई में आए कुल 65 आवेदन

सुरेन्द्र दुबे जिला रिपोर्टर धार 14 अक्टूबर 25/ सीईओ श्री अभिषेक चौधरी ने मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री जगदीश मेहरा भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी नागरिकों की समस्याओं को सुना। इस जनसुनवाई में कुल 65 आवेदन प्राप्त हुए।

इस जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, संबल योजना में लाभ दिलवाने, फर्जी हस्ताक्षर एवं धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने, आर्थिक सहायता राशि का लाभ दिलवाने, अवैध रूप से कब्जा की गई भूमि का कब्जा वापस दिलवाने, ट्रांसफार्मर का स्थान परिवर्तन करने, खाद उपलब्ध करवाने, निजी जमीन पर जबरन कब्जा करने, शासकीय भूमि पर अवैध खनन करने, जबरन मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने, इत्यादि संबंधी विभिन्न समस्याएं एवं मांग संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। सीईओ श्री चौधरी ने सबंधित अधिकारियों को निराकृत करने के निर्देश दिए गए।

9425179527

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!