A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

अधिवक्ता न्याय के दीपक की ज्योति पुंज है जो अपने तर्क, अध्ययन और संयम से समाज में विश्वास जगाता है: जिला जज रविंद्र सिंह

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने की शिष्टाचार भेंट

कानपुर देहात: प्रत्येक अधिवक्ता न्याय के दीपक का ज्योति-बिंदु हैं जो अपने तर्क, अध्ययन और संयम से समाज में विश्वास जगाता है। यह बात जनपद कानपुर देहात के नव नियुक्त जिला जज रवीन्द्र सिंह ने जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष मुलायम सिंह के नेतृत्व में शिष्टाचार भेंट के लिए गए प्रतिनिधि मण्डल से भेंटवार्ता करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि न्याय के इस पवित्र मंदिर में अधिवक्ता केवल पक्षकारों के प्रतिनिधि नहीं, बल्कि न्याय की साधना के सहभागी हैं। अधिवक्ताओं के अनुभव, श्रम और अध्ययन से ही न्याय की प्रक्रिया जीवंत होती है। कहा कि मुझे विश्वास है कि अधिवक्ताओं के सहयोग से हमारा न्यायालय निष्पक्षता, पारदर्शिता और सहयोग के आदर्श पर अग्रसर रहेगा।

श्री सिंह ने युवा अधिवक्ताओं से कहा कि नए अधिवक्ताओं के लिए यह समय अवसर का है ,सीखने का, सशक्त बनने का, और न्याय के आदर्श को जीवन में उतारने का है। उन्होंने कहा कि किसी समस्या पर वह समाधान हेतु वार्ता के लिए हमेशा उपलब्ध है कहा कि बार के वरिष्ठ और युवा सदस्यों दोनों से संवाद और अनुशासन के माध्यम से एक आदर्श न्यायिक वातावरण बनाए रखने की अपेक्षा करता हूँ। जिला जज रवीन्द्र सिंह ने कहा कि न्याय व्यवस्था तभी प्रभावी होती है जब अधिवक्ता और न्यायालय दोनों एक-दूसरे के दृष्टिकोण को सम्मानपूर्वक समझें।

इस अवसर सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता जितेन्द्र प्रताप सिंह चौहान पूर्व अध्यक्ष सम्पत लाल रमेश चन्द्र सिंह गौर राजेन्द्र द्विवेद्वी सुलेखा यादव सर्वेंद्र सिंह शमशाद खान जितेन्द्र बाबू रोहित शुक्ला महेन्द्र सिंह यादव योगेन्द्र प्रताप सिंह चौहान मनमोहन सिंह प्रदीप कुमार धर्मेन्द्र सिंह अभिषेक सविता रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!