A2Z सभी खबर सभी जिले की

शरदोत्सव पर रानी अवन्ती गरबा आयोजन आज। गरबा प्रेमी को आकर्षक पुरष्कार दिए जाएंगे।

इटारसी: शरदोत्सव के अवसर पर गरबे का आयोजन रानी अवंती स्कूल शिवराजपुरी कॉलोनी, पुरानी इटारसी में आज 7 अक्टूबर को समय शाम 8 बजे से किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक डॉ प्रताप सिंह वर्मा ने बताया कि मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ सीतासरन शर्मा एवं विशेष अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला, दैनिक भास्कर यूनिट हेड सी पी भार्गव, समाजसेवी नवनीत कोहली, इटारसी भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, पुरानी इटारसी भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक महतो, वरिष्ठ पत्रकार बसंत चौहान एवं अरविंद शर्मा रहेंगे। कार्यक्रम समन्वयक अनामिका वर्मा ने बताया कि इस गरबा आयोजन में बेस्ट किड, मिस गरबा क्वीन मैसेज गरबा क्वीन, बेस्ट फैमिली बेस्ट कपल के अवार्ड दिए जाएंगे। कार्यक्रम में डॉ सिद्धार्थ वर्मा, संचालक सिद्धार्थ डेंटल केयर एंड मल्टी स्पेशलिटी सेंटर नर्मदापुरम समन्वयक के रूप में मौजूद रहेंगे । कार्यक्रम का संचालन सुनील बाजपेई द्वारा किया जाएगा। सह समन्वयक देवेंद्र कुमार चौरे ने बताया कि निर्णायक मंडल में वंदना ओझा, सोना शुक्ला, उमा शुक्ला, पूनम तिवारी, अंकिता चौधरी रहेंगे। कार्यक्रम के प्रायोजक रानी अवंती हायर सेकेंडरी स्कूल, लाइफ लाइन इंस्टीट्यूट, शाइनिंग स्टार, आयुष विद्या मंदिर है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!