पुलिस ने दो साइबर ठगों को पकड़ा एक बाल अपचारी को किया निरुद्ध
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649
कामां- कामां पुलिस ने मंगलवार को दो साइबर ठगों को गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है। ठगों के कब्जे से चार मोबाइल जब्त किए हैं।
कामां थाने के एसआई अंतू लाल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि गांव उदाका स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के खंडहर भवन में तीन साइबर ठग ठगी करने में लगे हुए हैं।
जिस पर पुलिस की टीम ने उदाका खेड़ा रोड़ पर स्थित स्वास्थ्य केंद्र की घेराबंदी करते हुए मौके से कामां थाना के गांव उदाका निवासी साबरुन उर्फ साहिब पुत्र अतर खान मेव, हरियाणा के थाना पुन्हाना क्षेत्र के गांव गगरवास निवासी आदिल पत्र उस्मान मेव को मौके से गिरफ्तार किया है वहीं हरियाणा के थाना पुन्हाना के गांव गगरवास निवासी एक 16 वर्षीय वाल अपचारी को भी मौके से निरुद्ध किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल जब्त किए हैं।
ठगों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि मुगलकालीन एवं विक्टोरिया कालीन चांदी के सिक्कों की होम डिलीवरी के के नाम पर ठगी करते थे।


