
चारामा में युवा कांग्रेस ने पीएम मोदी के जन्मदिन को मनाया ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’, लॉलीपॉप बांटकर किया विरोध प्रदर्शन

चारामा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जहां भाजपा कार्यकर्ता सेवा कार्य कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर युवा कांग्रेस ने इसे राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। युवा कांग्रेस नेता महेन्द्र नायक के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन किया गया, इस दौरान कार्यकर्ता अपने गले में पुट्ठा लटकाए हुए थे जिसमें बेरोजगार दिवस लिखा हुआ था।
बताते चले कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से देश में बेरोजगारी तेजी से बढ़ी है। युवाओं को हर साल रोजगार देने का वादा किया गया था, लेकिन हकीकत में रोजगार नहीं मिला, सिर्फ खोखले आश्वासन और “लॉलीपॉप” दिए गए।
विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस ने “नौकरी चोर गद्दी छोड़” जैसे नारे लगाए और प्रतीकात्मक रूप से लॉलीपॉप बांटकर अपना विरोध जताया। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस नेता महेन्द्र नायक के साथ प्रदेश महासचिव NSUI छत्तीसगढ़,मंजू सोनकर,अंजू सिंह सुधांशु पांडे, NSUI के पूर्व जिला उपाध्यक्ष,कैलाश कठोलिया पूर्व शहर अध्यक्ष युवा कांग्रेस,सुरेन्द्र साधवानी, रवि मंगतानी, तेजेन्द्र साहू, समीर बंछोर ,चंद्रकांत ओट्टी,डिकेश कुमार, दुर्गेश,तेजेश्वर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।