

रिपोर्टर: दीपक शर्मा बामनवास
दौसा। जिले में बढ़ती हुई चोरियों और अपराध को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सागर राणा अलर्ट मोड पर दिखते हुए नजर आए।
गौरतलब है कि कोलवा क्षेत्र में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि कहीं भी कभी भी चोरी करने से नहीं चूक रहे चोरियों की इन गंभीरता को मध्यनजर रखते हुए स्वयं दौसा पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने मोर्चा संभालते हुए रात्रि बारह बजे से तीन बजे तक इलाका कोलवा रात्रि गश्त की। पुलिस अधीक्षक सागर राणा के निर्देशन और रामशरण के नेतृत्व में रात्रि गश्त के लिए दो गाड़ियों सहित करीबन दस पुलिस के जवानों का अतिरिक जाप्ता लगाया गया है।
ज्ञात रहे कि आज तक हुई इन चोरियों की जांच कर खुलासा करने की जिम्मेदारी बांदीकुई वृताधिकारी रोहिताश्व देवंदा को दी हुई है।
