
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649
कामां डीग जिले के कस्वा कामां के गॉंव विलोंद समीप आदि वृंदावन कामवन के केदारनाथ झिरी पर 14 अगस्त 2025 से 2 अगस्त 2025 तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है !
कामवन के दिव्य एवं ऐतिहासिक धार्मिक स्थल श्री केदारनाथ धाम, (झिरी) बिलोंद के प्रांगण में जगन्नाथ मंदिर कमेटी कामां द्वारा श्री मद्भागवत कथा का आयोजन सभी धर्म प्रेमी लोगों के सहयोग से *दिनांक 14 अगस्त 2025 गुरुवार से 21 अगस्त 2025* तक किया जा रहा है जिसमें कथा वाचक अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एवं पद्म विभूषित बृज के विरक्त सन्त बाबा श्री रमेश बाबा महाराज मानमंदिर बरसाना के कृपा पात्र *पंडित श्री रामजी लाल जी शास्त्री* अपनी रसमयी वाणी से कथा का रसास्वादन करवाएंगे। कथा का समय दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा।
अत: सभी बंधुओं से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर कथा का आनंद प्राप्त कर पुण्य लाभ लेकर जीवन को सार्थक बनाए।