
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर जयपुर जिला प्रशासन ने 10 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रदान की है। जिला प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल ने गुरुवार को आयोजित समारोह में इन पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र सौंपा।
इस दौरान जिला प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि भारतीय नागरिकता प्राप्त कर अब आप विधिवत रूप से इस महान राष्ट्र का अभिन्न हिस्सा बन गए हैं। उन्होंने कहा कि यह नागरिकता केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत माता की गोद में मिला सम्मान, आत्मविश्वास और आत्मगौरव है।
Related Articles
- कामां से कामवन नही हुआ, हुआ एक वर्ष पूरा08/08/2025
- पेंशनर्स की लंबित मागों के सम्बंध में ज्ञापन08/08/2025
नागरिकता प्रमाण पत्र मिलने पर पाक विस्थापितों की आंखें छलक आईं। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि बरसों की बेमुल्क जिंदगी के बाद अब उन्हें अपनी मिट्टी से कानूनी पहचान मिली है।
URL Copied

0 1 minute read